Sunday, 7 January 2018

जिस्म के शौदागरों पर कब कार्रवाई करेगी फडणवीस सरकार


जिस्म के शौदागरों पर कब कार्रवाई करेगी फडणवीस सरकार


डी बी मार्ग पुलिस से जिस्मफ़रोशी के धंदे पर कार्रवाई कि मांग


पवित्र समय न्यूज (मुंबई) 8 जनवरी 2018

मुंबई-शहर में जिस्मफ़रोशी के अड्डो से प्रख्यात है ,व्हाइट हॉउस, कांग्रेस हॉउस जिससे हर कोई वाकिफ हैं।इतने बड़े पैमाने पर वर्षो से देह व्यापार के अड्डो कि जानकारी प्रशासन को न हो ये बड़ा अजीब लगता है।वही कुछ देह व्यापार के अड्डो पर काम करने वाले लोगों का दावा है कि कितनी भी शिकायतें हो कभी इन अड्डो को कोई भी बंद नही करा पाया है।अब इस प्रकार कि बातें तो फड़नवीस सरकार के लिए चुनोती से कम नही, डीबी मार्ग पुलिस को इन देह व्यापार के अड्डो को जड़ से मिटाने का आदेश कब मिलेगा?प्राप्त जानकारी के अनुसार डी बी मार्ग पुलिस स्टेशन कि सीमा में लगभग 41 देह व्यापार के अड्डे चल रहे हैं। जिनकी कुछ जानकारी *पवित्र समय* को मिली है जो इस प्रकार है,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डी बी मार्ग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वर्षो से जिस्म फरोशी के धंधे चलाये जा रहे हैं जिसे तत्कालीन सरकार कि मिली भगत कहे या वर्तमान सरकार कि मजबूरी ये एक पहली बन गया है।नाम है व्हाइट हॉउस, व कांग्रेस हॉउस, जिनमें जिस्म फरोशी के धंधे बेधड़क चलाये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।पवित्र समय ने कुछ जानकारी प्राप्त करते हुए कुछ जिस्म फरोशी के धंधो में शामिल दलालों से उनके नम्बरों पर संपर्क किया जिनमें व्हाईट हॉउस के राजेंद्र ठाकुर,ओर एक विकास नामक व्यक्ति से कि गयी बातें फडणवीस सरकार के लिए चुनोतियों से कम नही है।एक तरफ मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान ओर डिजिटल इंडिया बनाने में जुटी हुई है।उसी इंडिया की आर्थिक राजधानी मुंबई में जिस्म फरोशी के धंधो ने फडणवीस सरकार पर सवालिया निशान लगा दिया है।सूत्रों ने बताया कि गटर गल्ली के दयानन्द बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के रूम नम्बर 6/7 में जिस्म फरोशी का धंधा चलाया जा रहा है।ओर उक्त धंधे को विकास नामक व्यक्ति मैनेज करता है।पवित्र समय ने जब विकास के मोबाइल 7506149621 पर संपर्क किया तो उनकी बातों से साबित होता है कि जिस्म फ़रोशी के धंदे को विकास कभी दिलीप बनकर मैनेज करता है।कुछ जानकारों ने यहाँ तक बताया कि इन धंधो को झारखंड, बिहार, के लोग सम्भालते है।उनकी एवज में उन्हें लाखों रुपये दिए जाते वही युवक नेपाल,ओर बंगलादेश कि युवतियों को मुंबई में लाकर जिस्म फ़रोशी करवाते है।जिससे वो लोग मुंबई शहर के हाई प्रोफाइल एरिये में रहकर ग्राहको को तलाशने का काम भी विकास जैसे दलाल करते हैं।अगर इनकी मोबाइल तथा संपति की जांच की जाए तो इसका एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा हो सकता है।गौरतलब है कि डी बी मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पांडुरंग शिंदे से सामाजिक संस्था के लोगों ने अपील की है कि इनके पुलिस स्टेशन कि सीमा में चलाये जा रही जिस्म फ़रोशी के धंधो पर कार्रवाई करके स्वच्छ बनाने में फडणवीस सरकार के सपनों को साकार करें।

No comments:

Post a Comment

PS 15 Dec 2025