Sunday, 25 February 2018

* 6 घँटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा किडनैपर*

साकीनाका पुलिस का सराहनीय काम: शिवसेना संगठक अखिलेश तिवारी

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 24 फरवरी 2018

मुंबई-साकीनाका पुलिस स्टेशन में पिछले कुछ वर्षों से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश धर्माधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी जो कार्य कर रहे है उससे अन्य पुलिस स्टेशनों से अलग सुर्खियां बटोरी है, वो सराहनीय है। इस प्रकार की चर्चा साकीनाका परिसर में शुरू है।अभी हाल ही में मात्र 6 घँटे में एक किडनैपर को धर दबोचा प्राप्त जानकारी के अनुसार साकीनाका पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 139/2018 कलम 363 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया जिसमें एक ढाई वर्ष की बच्ची शीरीन फातिमा का आरोपी संदीप शशिकांत परब ने किडनैप कर लिया था।पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद 6 घँटे में आरोपी को पकड़ लिया जिससे शिवसेना संगठक अखिलेश तिवारी के साकीनाका पुलिस की सराहना करते हुए तारीफ की है।वही पुलिस द्वारा किडनैपर का क्या मकसद था किडनैप करने का उसकी जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...