Monday, 5 March 2018

*आरे कॉलोनी में शुरू हुआ मटका जुगार*

आरे के निवासियों को लूट रहे मटका माफिया

पवित्र समय न्यूज (मुंबई) 5 मार्च 2018

मुंबई-गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी में जंगलों का फायदा उठाते हुए पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे है मटका माफिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरे पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले यूनिट नंबर 2 संक्रमण स्टूडियो यूनिट नंबर 5 से 6,22,31,32 आरे कॉलोनी पोस्ट ऑफिस के पास वही यूनिट नंबर 7 में खुले आम मटका जुगार का धंदा शुरू है।वैसे भी तत्कालीन सरकार के कड़े निर्देश पर सभी धंदे पूर्णरूप से बंद करवाये गए थे।जिनमें डांस बार देशी शराब,ताड़ी की विक्री और मटका जुगार पर कार्रवाई की गयी जिसमें आरे कॉलोनी के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलाश चव्हान ने उनके कार्यकाल के दौरान कार्रवाई करते हुए सभी धंदे बन्द करवा दिए थे।लेकिन उनके ट्रांसफर होने के कुछ ही दिन बाद मटका जुगार तथा ताड़ी की विक्री करने वालों ने जंगलों का फायदा उठाते हुए आरे वासियों को लूटना शुरू कर दिया है।ज्ञात हो कि आरे कॉलोनी में आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में अमन शांति छीन गयी थी।फिर वही कुछ अवैध धंदे से अपराध बढ़ सकता है।इसलिए आरे कॉलोनी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को अवैध धंदे बंद करवाने के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए जिससे आने वाले समय में कोई आपराधिक घटनाएं ना होने पाये।सूत्रों ने यहां तक बताया कि सुरेश अन्ना नामक मटका किंग आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 7 में ही वर्षो से रहकर मटका जुगार चला कर लोगों को लूट रहा है।जबकि उसके ऊपर अनेक आपराधिक मामले दर्ज है।इसलिए सामाजिक लोगों ने आरे पुलिस से उक्त धंदे बंद कराने की मांग वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजयालक्ष्मी हिरामेथ से की है।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...