Sunday, 31 March 2019

*उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में लोकसमाज सेवा संघ संस्था का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न*

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) ०१/०४/२०१९

मुंबई-उत्तर पश्चिम लोकसभा के अंतर्गत पवई फिल्टर पाडा स्थित मिलिंद विद्यालय में सामाजिक संस्था लोक समाज सेवा संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया शाम ५ बजे से देर रात तक आयोजन चला जिसमें स्थानीय नागरिकों के अलावा समाजसेवकों और अनेक राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह में भाग लिया।अल्प समय के लिये शिवसेना के राष्ट्रीय संघटक अखिलेश तिवारी भी होली मिलन समारोह में आये और उनका सत्कार किया गया साथ ही पत्रकार मनोजकुमार यादव,मुकेश पांचोली का भी सत्कार किया गया।लोकसमाज सेवा संघ संस्था के प्रवक्ता रामधनी यादव ने बताया कि लोकसमाज सेवा संघ संस्था का होली मिलन समारोह बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है जिसमें खास महत्व समाज को एक जुटता से जोड़कर देखा गया है।वही सूत्रों ने बताया कि लोकसमाज सेवा संस्था का पिछले वर्ष २०१८ को गठन हुआ।उक्त संस्था के संस्थापक रामसहाय यादव है उन्होंने समाज को एकत्रित करने के उद्देश्य से संस्था की स्थापना की जिसमें पवई प्रभाग १२१ में यह पहला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगो को आमंत्रित किया गया।बताया जाता है कि लोकसमाज सेवा संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में स्थानीय लोगों के अलावा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया वही लोकसभा चुनाव होने के कारण स्थानीय पत्रकार के आग्रह पर शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक अखिलेश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार मनोजकुमार यादव भी अल्प समय के लिये होली मिलन समारोह में उपस्थित हुए।


Thursday, 21 March 2019

*हार्दिक हुंडिया ने किया सनसनी खेज खुलासा*

 *नीरव मोदी बैंक घोटाले में व्यापारी,बैंक अधिकारी,और डायमंड वेल्यू वाले लोग जिम्मेदार:हार्दिक हुंडिया*

 पवित्र समय न्यूज(मुंबई) २१/०३/२०१९

 मुंबई-भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में पकड़ा गया और छूटने का भी शक किया जा रहा है, और हो भी सकता है जिनके समर्थक बैंक अधिकारी व्यापारी,डायमंड वेल्यू करने वाले लोग हो तो संभव भी हो सकता है।ज्ञात हो कि नीरव मोदी ने देश में ११५०० करोड़ रुपये का बैंक घोटाला करके देश से भाग गया जबकि हीरा व्यापार में लिफ़्त भगोडे नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे लोग व्यापार के शौकीन थे और दोनों ही हीरा व्यापार में सर्क्रिय रहे और उनको जो सुविधा भारत में मिली वो किसी अन्य कोई देश में नही मिल सकती यह बताते हुये हीरा विशषज्ञ हार्दिक हुंडिया ने प्रेस नोट जारी करते हुये बताया कि यह घोटाला २०००० करोड़ के ऊपर का था।और यह दोनों भगोड़े मामा भांजे को पता था कि उनकी पोल जल्द खुल सकती है, वैसे भी नीरव मोदी मेहुल चोकशी इतनी जल्दी भागने वाले नही थे सरकार किसी की भी हो भाजपा या कांग्रेस इनका दबदबा कायम था।लेकिन उन्होंने घोटाले इतने बड़े कर दिये कि देश से भागने के अलावा कोई और विकल्प नही बचा।यही नही जब देश से भागे तब ११५०० करोड़ के कर्ज का आरोप लगा और साथ ही ५१०० करोड़ की ज्वेलरी भी मिल गयी।लेकिन हार्दिक हुंडिया ने सनसनी खेज आरोप लगाया और दावा किया ५१०० करोड़ की ज्वेलरी बेचने जाये तो शायद उक्त ज्वेलरी के १५०० करोड़ भी नही आएंगे?गीतांजलि, गीली,गयान्ति,जैसे कुछ बॉन्ड है और उनके एम्बेसडर बड़े बड़े फ़िल्म स्टार अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय,काजल,जैसे कई हीरो हीरोइन थे।ऐसे में इन दोनों मामा भांजे ने देश विदेश में ऐसा एक माहौल बना दिया था की उनकी ज्वेलरी सबसे उत्कृष्ट है और लोगों ने विश्वास भी किया क्योंकि वो लोग विश्वास के लिये हीरा ज्वेलरी का प्रमाणपत्र भी देते थे।और ज्वेलरी खरीदने वालों को प्रमाणपत्र के साथ ज्वेलरी मिले तो यकीन होना जायज है।लेकिन उन दोनों द्वारा जो प्रमाणपत्र दिया गया वो उनके द्वारा ही बनाया जाता था जबकि उन प्रमाणपत्रों में जेन्युन लेबोरेटरी का प्रमाण पत्र नही था।खास बात तो यह भी है उनकी ५,लाख २० हजार ज्वेलरी की कीमत बाजार में वेल्युलर से कराई तब पता चला मात्र २० हजार रही,मामा भांजे ने बैंक को किस तरह से लूटा यह देश के लिये खतरनाक है।हार्दिक हुंडिया आगे कहते है जो ज्वेलरी ५१०० करोड़ की पकड़ी गयी वो ज्वेलरी की कीमत सोच भी नही सकते इतनी हाई कीमत बतायी गयी है।यह सब बैंक के अधिकारी ,ज्वेलरी के वेल्यू करने वाले तथा ज्वेलरी बनाने वाले लोगों की मिलीभगत से २० हजार की ज्वेलरी की कीमत ५ लाख २० हजार बताकर बैंकों से लोन लेकर चुना लगाया।हुंडिया ने सरकार से सवाल किया ५१०० करोड़ की ज्वेलरी कब की जप्त कर लिया लेकिन आज तक कितना रुपया आया उसको क्यों नही बताया जाता? जबकि चुनाव आते ही सरकार अपनी इमेज को साफ सुथरी करने के नीरव मोदी जैसे भगोड़े को पकड़कर ले आयेगी। अगर यह सच है तो हर वर्ष देश में चुनाव होना चाहिए क्योंकि जो भागे है वो जल्दी आ जायेंगे और कोई भी विजय माल्या, नीरव मोदी,बनके भागने की कोशिश नही करेगा और किया भी तो उसको डर सतायेगा एक वर्ष बाद वापस आना पड़ेगा यही नही इस डर की वजह से कोई नही भाग पायेगा। बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण है भारत सरकार हीरा व्यापार को पूरे विश्व में बढ़ाने के लिये सर संभव सुविधा दे रही है ऐसे में सिंथेटिक हीरे बिकने के चांस है? नीरव मोदी जैसे लोग जो ज्वेलरी बेचते थे वो हल्की क्वालिटी हुआ करती है जो कुछ समय पहले अमेरिका की लेबोरेटरी में साबित हो चुका है।यह हार्दिक हुंडिया ने कुछ महीने पहले भी बतायी थी।गौरतलब हो कि देश के भगोड़ों पर सरकार ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया जहां लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी से हार्दिक हुंडिया ने सनसनीखेज खुलासा करते हुये आरोप लगाते हुये प्रेस नोट जारी किया है।

Sunday, 10 March 2019

*भारतीय कौमी एकता वीरयात्रा से जुड़ने की पहल*

१७ मार्च सुबह १० बजे यात्रा का शुभारंभ

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) १० मार्च २०१९

मुंबई-देश भर में सैकड़ों सामाजिक संस्थाएं समाज कल्याण और धर्म समुदाय को एकत्रित करने के लिये वर्षो से प्रयासरत है लेकिन राजनीतिक दलों के दाव पेंचों के आगे सभी संस्थाएं नत मस्तक हो गयी उसी को देखते हुये संसार के इतिहास में पहली बार सर्व धर्म स्वभाव को जोड़ते हुये भारतीय कौमी एकता वीर यात्रा की शुरुआत देश के जाने माने हीरा विशेषज्ञक और पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ स्टार रिपोर्ट के मुख्य संपादक हार्दिक हुंडिया ने हाल ही में आतंकवाद पर भारतीय कौमी एकता वीर यात्रा का आयोजन किया जिसमें सभी धर्म समुदाय को जोड़ते हुये उक्त आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया जिससे देश में जातिवाद धर्मवाद राजनीतिक दलों को सबक सिखाते हुये भारतीय सेना के वीर जवानों के लिये अपने बैनर में "कितने भी तूफान हो आतंकवादी बार्डर पे, वो हमारा कुछ नही बिगाड़ पाएंगे।जब हमारी बार्डर पे खड़े है, हमारे जवान,,में हर पल खुश रहता हूं।खुद की जान की बाजी लगाकर हमारी रक्षा करने वाले ,चलो उन जवानों के लिये कुछ करते है।भारतीय कौमी एकता वीर यात्रा का आयोजन किया जिसमें मस्जिद मंदिर के साथ सभी को एकत्रित करने की पहल की गयी जो संसार के इतिहास में पहली बार देखा गया है।प्रेस नोट जारी करते हुये हार्दिक हुंडिया मुंबई शब्द में ३ तीन बार माँ का नाम का उल्लेख किया इसलिये मुंबई शहर में सभी देश के नागरिकों में ममतामयी माँ का सस्नेह प्यार भरा हुआ है जिससे देश के हर राज्य के कोने कोने से तनमन धन से जुड़ जाते है।यही नही हार्दिक हुंडिया बताते है कि १७ मार्च की सुबह १० बजे माहिम दरगाह से वीर यात्रा जैन मंदिर,चर्च,सिद्धिविनायक मंदिर,बुद्ध मंदिर,गुरुद्वारा के पास से होकर नरीमन पॉइंट तक जायेगी। जहां १०८ बैंड से साथ देशभक्ति गीतों के साथ जवान शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।खास बात तो यह भी हुंडिया ने बताई ५० गाड़ियों के ऊपर ५० शहीद जवानों की फ़ोटो होगी जो पुलवामा हमले में शहीद हो गये।१ गाड़ी में अमर शहीद यानी उनका प्रतीक होगा, यह प्रतीक देश की आजादी के लिये आज तक जिन्होंने अपनी जान दी उन वीर आत्माओं को देश की तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि होगी।यह वीर यात्रा सिर्फ सिर्फ देश भावना के प्रतीक है।जो किसी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों और जो जातिवाद जहर उगलते है उनको दिखाना चाहते है सर्व धर्म के साथ वीर यात्रा का आयोजन करके उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिये सभी को एकत्रित करके सभी धर्म स्थलों से शुरुआत करेंगे और वहाँ सभी लोगों द्वारा हमारे वीर जवानों की लंबी उम्र की दुआ करेंगे जो दुश्मनों से हमारी रक्षा करते है उनकी विजय होने की कामना करते हुये शहीद हुए जवानों के परिवार के परिजनों को वीर यात्रा में शामिल किया जायेगा।हर गाड़ी में देश का तिरंगा ध्वज लहराता रहेगा।हार्दिक हुंडिया ने सभी लोगों से पहल की है १७ मार्च को सभी एकत्रित होकर भाईचारा का संदेश हम मुंबई वासी मिल के दुनिया को दे जिन्होंने हमारी रक्षा के लिये अपने परिवार को खो देने वाले उन हमारे जवानों के लिये उनके परिवार को नमन करने इस वीर यात्रा में शामिल होकर शहर के राज्यमार्गो पर चलकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने की पहल की है।वीर यात्रा को सफल बनाने के लिये मुंबई पुलिस का आभार प्रकट करते हुये हार्दिक हुंडिया ने वरिष्ठ धर्मशास्त्री रिजवान भाई, व शिवसेना के संजय राउत,भारतीय जनता पार्टी के राज के पुरोहित,कांग्रेस के मिलिंद देवरा, रिटायर्ड विंग कमांडर चौधरी,धर्मशास्त्री आशिफ कुरैशी, समेत कई सामाजिक बुद्धिजीवियों के साथ वीर यात्रा का आयोजन किया और सफल बनाने के लिये सबका आभार व्यक्त  किया और हिंदू, मुस्लिम,सिख ईसाई,सभी धर्म समुदाय को १७ मार्च को वीर यात्रा में हिंदुस्तानी बनकर देश का गौरव बढ़ाये जाने की अपील की है।

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...