आंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एफएम रेनबॉ पर विवेक शेट्टी का साक्षात्कार
पवित्र समय न्यूज (मुंबई) २० जून २०१९
मुंबई-
कल 21 जून के रोज, आतररा
विवेक शेट्टी योग से संबंधित मन प्रबंधन और ऊर्जा प्रबंधन पहलुओं पर अधिक जानकारी देंगे, क्योंकि उन्हें लगता है कि योग से संबंधित इन महत्वपूर्ण पहलु ओं पर अधिक जागरूकता कीबहुत ज् यादा आवश्यकता है।.होन्चो, इंडस कम्यूनिकेशंस के प्रमुख विवेक शेट्टी एक मोटिवेशनल स्पीकर (प्रेरक वक्ता) हैं। जीवन विज्ञान और रहस्यवादी ज्ञान पर मजबूत पकड़ के साथ वह एक लाइफ कोच हैं। उनके 15 से अधिक वर्षों के विविधतापूर्ण अनुभव में 400 से अधिक व्याख्यान (लेक्चर) और सत्र (सेशन) खाते में दर्ज हैं। ये व्याख्यान और सत्र अग्रणी कॉर्पोरेट समूहों, प्रबंधन संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, चिकित्सा और इंजीनियरिंग कॉलेजों, अंतरराष्ट्रीय स्कूलों और विभिन्न प्रबंधन मंचों तक फैले हुए हैं। वह 'माइंड मैनेजमेंट' और 'वॉयस ट्रेनिंग' के लिए नियमित रूप से एक-एक कर कक्षाएं भी चलाते हैं।
ट्विटर पर उनके लगभग पचास हजार फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या डेढ़ लाख है, जो हर घंटे बढ़ रही है। वह इंडस कम्यूनिकेशंस के प्रमुख हैं। यह एक 360-डिग्री कम्यूनिकेशन सर्विस है जो प्रमुख कॉरपोरेट, बिजनेस हाउस और सेलिब्रिटीज के लिए विज्ञापन, जनसंपर्क, इवेंट मैनेजमेंट और सेलिब्रिटी प्रबंधन में अत्याधुनिक तकनीक से पूर्ण सेवाओं की पेशकश करती है। सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले संचार और ब्रांडिंग में उत्कृष्टता के लिए उन्हें 29 अप्रैल, 16 को 'नवशक्ति' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उनकी संगीत में गहरी रुचि है और उन्होंने गायकों के छह-सदस्यीय बैंड का नेतृत्व किया है जिसने देशभर में प्रमुख उत्सवों जैसे कालाघोड़ा, मूड इंडिगो में प्रस्तुति दी है। उन्हें 2012 में 'मेलोडियस वॉयस ऑफ द ईयर'के लिए पंचम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उनका लोकप्रिय रेडियो शो "सेलिब्रेटिंग लाइफ विथ एफएम रेनबो" वर्तमान में 107.1 एफएम पर प्रसारित होता है जो कि प्रतिष्ठित और सबसे बड़े आकाशवाणी रेडियो नेटवर्क का हिस्सा है। उनका टेलीविज़न शो "सीईओ टॉक विवेक शेट्टी के साथ" कॉर्पोरेट भारत के लिए सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक था। डीडी सह्याद्री पर 'द माइंड- ए विशिंग ट्री' का अनूदित संस्करण 'मन-एक कल्पवृक्ष' शीर्षक से बना मानव मन पर उनका अपने तरह का इकलौता टेलीविजन शो है, जिसे काफी सराहा और पसंद किया गया है।
योग और धर्म में उनका गहरा विश्वास है और वे हर दिन इसके लिए खुद को समर्पित करते हैं। उन्होंने अग्रणी प्रकाशनों जैसे डीएनए, मिड-डे, आफ्टरनून, सेवी और कई अन्य के लिए स्वतंत्र लेखक के रूप में योगदान किया है।
योग और धर्म में उनका गहरा विश्वास है और वे हर दिन इसके लिए खुद को समर्पित करते हैं। उन्होंने अग्रणी प्रकाशनों जैसे डीएनए, मिड-डे, आफ्टरनून, सेवी और कई अन्य के लिए स्वतंत्र लेखक के रूप में योगदान किया है।
विक्की शेट्टी वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और वह एंकरिंग, प्रबंधन, गायन, लेखन, योग के साथ ही और बहुत कुछ पर एक समान ढंग से दखल रखते हैं।
No comments:
Post a Comment