Thursday, 20 June 2019

आंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एफएम रेनबॉ पर विवेक शेट्टी का साक्षात्कार

पवित्र समय न्यूज (मुंबई) २० जून २०१९

मुंबई-
कल 21 जून के रोज, आतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एफएम रेनबॉ में योगी, रहस्यवादी और प्रेरक वक्ता विवेक शेट्टी के साथ एक घंटे के एक विशेष साक्षात्कार के साथ सहीमायने में उत्सव मनाया जाएगा। उनके साक्षात्कार का समय सुबह 10 से सुबह 11 बजे के बीच रहेगा। एफएम रेनबॉ के लिए इस विशेष एपिसोड का निर्माण राजेश दळवी द्वारा किया गयाहै।
विवेक शेट्टी योग से संबंधित मन प्रबंधन और ऊर्जा प्रबंधन पहलुओं पर अधिक जानकारी देंगे, क्योंकि उन्हें लगता है कि योग से संबंधित इन महत्वपूर्ण पहलुओं पर अधिक जागरूकता कीबहुत ज्यादा आवश्यकता है।.होन्चोइंडस कम्‍यूनिकेशंस के प्रमुख विवेक शेट्टी एक मोटिवेशनल स्‍पीकर (प्रेरक वक्ता) हैं। जीवन विज्ञान और रहस्यवादी ज्ञान पर मजबूत पकड़ के साथ वह एक लाइफ कोच हैं। उनके 15 से अधिक वर्षों के विविधतापूर्ण अनुभव में 400 से अधिक व्याख्यान (लेक्‍चर) और सत्र (सेशन) खाते में दर्ज हैं। ये व्‍याख्‍यान और सत्र अग्रणी कॉर्पोरेट समूहोंप्रबंधन संस्थानोंगैर सरकारी संगठनोंचिकित्सा और इंजीनियरिंग कॉलेजोंअंतरराष्ट्रीय स्कूलों और विभिन्न प्रबंधन मंचों तक फैले हुए हैं। वह 'माइंड मैनेजमेंटऔर 'वॉयस ट्रेनिंगके लिए नियमित रूप से एक-एक कर कक्षाएं भी चलाते हैं।
ट्विटर पर उनके लगभग पचास हजार फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्‍या डेढ़ लाख हैजो हर घंटे बढ़ रही है। वह इंडस कम्‍यूनिकेशंस के प्रमुख हैं। यह एक 360-डिग्री कम्‍यूनिकेशन सर्विस है जो प्रमुख कॉरपोरेटबिजनेस हाउस और सेलिब्रिटीज के लिए विज्ञापनजनसंपर्कइवेंट मैनेजमेंट और सेलिब्रिटी प्रबंधन में अत्‍याधुनिक तकनीक से पूर्ण सेवाओं की पेशकश करती है। सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले संचार और ब्रांडिंग में उत्कृष्टता के लिए उन्‍हें 29 अप्रैल, 16 को 'नवशक्तिपुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उनकी संगीत में गहरी रुचि है और उन्‍होंने गायकों के छह-सदस्‍यीय बैंड का नेतृत्‍व किया है जिसने देशभर में प्रमुख उत्‍सवों जैसे कालाघोड़ामूड इंडिगो में प्रस्‍तुति दी है। उन्हें 2012 में 'मेलोडियस वॉयस ऑफ द ईयर'के लिए पंचम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उनका लोकप्रिय रेडियो शो "सेलिब्रेटिंग लाइफ विथ एफएम रेनबो" वर्तमान में 107.1 एफएम पर प्रसारित होता है जो कि प्रतिष्ठित और सबसे बड़े आकाशवाणी रेडियो नेटवर्क का हिस्सा है। उनका टेलीविज़न शो "सीईओ टॉक विवेक शेट्टी के साथ" कॉर्पोरेट भारत के लिए सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक था। डीडी सह्याद्री पर 'द माइंड- ए विशिंग ट्रीका अनूदित संस्‍करण 'मन-एक कल्पवृक्षशीर्षक से बना मानव मन पर उनका अपने तरह का इकलौता टेलीविजन शो हैजिसे काफी सराहा और पसंद किया गया है।

योग और धर्म में उनका गहरा विश्‍वास है और वे हर दिन इसके लिए खुद को समर्पित करते हैं। उन्होंने अग्रणी प्रकाशनों जैसे डीएनएमिड-डेआफ्टरनूनसेवी और कई अन्‍य के लिए स्वतंत्र लेखक के रूप में योगदान किया है।
विक्‍की शेट्टी वास्‍तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और वह एंकरिंगप्रबंधनगायनलेखनयोग के साथ ही और बहुत कुछ पर एक समान ढंग से दखल रखते हैं।

No comments:

Post a Comment

हिंदी दिवस पर हास्य कवि कार्यक्रम हुआ संपन्न!

 नई मुंबई वाशी में लायंस इंटरनेशनल द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम में हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाई गयी।  हिंदी...