Tuesday, 9 June 2020

*डॉक्टर दिनेश हेगड़े कोरोना के असली योद्धा :एकनाथ गायकवाड़*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) ०९/०६/२०२०

मुंबई : आज मुंबई में कोरोना पीड़ितों की संख्या की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।जो कि एक चिंता का विषय है।लेकिन खुशी वाली बात यह है कि कोरोना के मरीजों को अपनी जान हथेली पर रखकर डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी उन्हें जल्दी से जल्दी ठीक करने में24 घंटे जुटे हैं।ऐसे में कोरोना के असली  योद्धा डॉक्टर, नर्स,  स्वास्थ्य कर्मी  और जांबाज पुलिस वाले हैं।उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ ने कही।   
 ज्ञात हो कि कॉंग्रेस डॉक्टर सेलअध्यक्ष तथा हेगड़े नर्सिंग होम चेम्बूर के संचालक डॉ दिनेश हेगड़े कोरोना संक्रमण कोविड--19 के शिकार लगभग 3 सौ लोगों का अच्छी तरह से उपचार अबतक कर चुके हैं । इस बात की जानकारी कोरोना के शिकार हुए लोगों के अलावा कॉंग्रेस के कई  कार्यकर्ताओं ने मुंबई कॉंग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड को दी थी।इस दौरान गायकवाड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने कोरोना संक्रमण के दौर में डॉ दिनेश हेगड़े को मुंबई कॉंग्रेस डॉक्टर सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया । मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि आज जब कोरोना जैसी अत्यंत खतरनाक बिमारी से बड़े बड़े डॉक्टर भयभीत होकर अपने अस्पताल बंद कर दिया है तब मुंबई कॉंग्रेस डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगड़े अपनी जान की परवाह न करते हुए मनपा अस्पताल राजा वाडी और चेम्बूर के हेगड़े नर्सिंग होम में नियमित रूप से कोरोना संक्रमण से जुझ रहे लोगों के अलावा अन्य बिमारी से ग्रसित लोगों का उपचार के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं । कॉंग्रेस का एक सच्चा सिपाही होने का फर्ज अदा कर   रहे हैं । उनके इस कामकाज की खबर मुझे मेरे कार्यकर्ता हर समय देते रहते हैं । गरीब और जरुरतमंद लोगों की सेवा करना कॉंग्रेस के खून में  है । आज तक देश की कोई भी राजनीतिक दल ने डॉक्टर सेल नही बनया है । एकमात्र कॉंग्रेस ने ही गरीबों की सेवा के लिए इस सेल का गठन किया है । कोरोना संक्रमण के समाप्त होने के बाद मुंबई  कॉंग्रेस डॉक्टर सेल के माध्यम से हम मुंबई के सभी झोपड़पट्टी इलाकों में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन कर गरीब जनता को मुफ्त दवाईयों का बितरन किया जायेगा । इस संकट की घड़ी में कोरोना संक्रमण के शिकार लोगों के अलावा अन्य बिमार लोगों की सेवा और सही उपचार के लिए मैं अपनी और मुंबई कॉंग्रेस की तरफ से मुंबई कॉंग्रेस डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगड़े और उनकी पूरी टीम को बधाई और उनका अभिनंदन करता हूँ ।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...