Wednesday, 1 July 2020

*कालीना विधानसभा के भाजपा नेता अमरजीत सिंह के जन्मदिन पर राशन सामग्री और सैनिटाइजर, मास्क का वितरण*

पवित्र समय न्यूज़ (मुंबई) ०२/०७/२०२०



मुंबई-कालीना विधानसभा के चर्चित भाजपा नेता ने अमरजीत सिंह के जन्मदिन 1 जुलाई पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की अध्यक्ष सांसद पुनम महाजन के नेतृत्व में इस वर्ष कोरोना महामारी की चपेट में पूरा विश्व आया हुआ उसको देखते हुये भाजपा नेता अमरजीत सिंह के 1 जुलाई के जन्मदिन पर कालीना विधानसभा के वार्ड क्रमांक 165,166 में अस्पताल,पुलिस स्टेशन व स्थानीय लोगों को सैनिटाइजर, मास्क,पीपीई किट,फेस कवर जैसी सामग्री का वितरण किया गया। वही स्थानीय जरूरतमंद लोगों को राशन भी बांटा गया और सभी से आह्वान किया भी किया कि जरूरत नही तो घरो से बाहर न निकले अगर आप घर पर रहेंगे तो आप अपना अपने परिवार और पूरे क्षेत्र और देश को कोरोना महामारी से बचा सकते हैं। उपरोक्त बातें भाजपा नेता अमरजीत सिंह के समर्थकों ने घर-घर जाकर लोगों को कही। इस अवसर पर भाजपा मा. महामंत्री रवि आपटे वार्ड क्रमांक 165 के अध्यक्ष रवि यादव,वार्ड अध्यक्ष चेतन आम्ब्रे वार्ड क्रमांक 166 के अध्यक्ष दीपू सिंह व सभी पदाधिकारी ने कालीना विधानसभा के भाजपा नेता अमरजीत सिंह का जन्मदिन मनाया।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...