Sunday, 26 July 2020

महायुति की ओर से 1 अगस्त को दूध उत्पादकों की मांग के लिए आंदोलन

 पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) २६/०७/२०२०

राज्य सरकार की ओर से दूध उत्पादकों की मांग को मान्य न करने से भाजपा, रयत क्रांती,  रिपब्लिकन  पार्टी (आठवले समूह) रासप और शिवसंग्राम महायुति की ओर से 1 अगस्त के दिन राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा। महायुति की आज संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महासचिव विधायक सुजीतसिंह ठाकुर ने दी।
इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटील, विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस, महादेव जानकर, सदाभाऊ खोत, विनायक मेटे, अविनाश महातेकर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अनिल बोंडे सहित आदि मान्यवर उपस्थित थे।
            दूध उत्पादकों की विभिन्न मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए महायुति की ओर से 21 जुलाई को राज्य स्तर पर आंदोलन किया गया। दूध उत्पादकों की मांग का निवेदन मुख्यमंत्री को भी भेजा गया था।और सरकार द्वारा मांग न मान्य करने पर 1 अगस्त के दिन तीव्र आंदोलन करने का संदेश महायुति की ओर से सरकार को दिया गया था।
राज्य सरकार द्वारा दूध उत्पादकों की मांग पर ध्यान न देने के कारण महायुति में शामिल पार्टियों ने तीव्र आंदोलन करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन पूरी तरह से अहिंसक रहेगा। ऐसा महायुति की ओर से स्पष्ट किया गया है।
केंद्र सरकार के द्वारा दूध पावडर का आयात न करने के बावजूद गलत जानकारी फैलाकर केंद्र पर जिम्मेदारी डालने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा विधायक ठाकुर ने बताया।
विधायक ठाकुर ने कहा की लॉकडाउन में मांग कम होने से दूध उत्पादक बडे संकट में हैं। अब ऐसी परिस्थिति हो गई है कि होटल व अन्य व्यवसायिकों की ओर से खरीददारी न करने के कारण दूध का भाव 16, 17 रूपए तक गिर गया है जिससे उत्पादन का खर्च भी वसूल नहीं हो पा रहा है। राज्य सरकार ने 25 रूपए प्रतिलीटर के हिसाब से दूध की खरीददारी करने की घोषणा की थी। लेकिन  कुछ निश्चित किए गए दूध संघों की ओर से ही सरकार के लिए दूध की खरीददारी की जा रही है। परिणामतः राज्य भर के अन्य दूध उत्पादकों पर अन्याय हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में दूध उत्पादक किसानों को प्रतिलीटर 10 रुपए का अनुदान सीधा उनके बैंक खाते में जमा किया जाए। दूध पावडर के निर्यात के लिए प्रतिकिलो 50 रु.का अनुदान दिया जाए साथ ही गाय के दूध के लिए 30 रु.दिए जाएं इन सभी मांगों के लिए भाजपा की ओर से संपूर्ण राज्य में आंदोलन हुए।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...