Wednesday, 22 July 2020

*शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक अखिलेश तिवारी को मिला कोरोना योद्धा सम्मान पत्र*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) २२/०७/२०२०

मुंबई-पिछले चार महीनों से देश में कोरोना वायरस को मात देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक डाउन लगा रखा है, और जनता को सरकार द्वारा सिर्फ फ्री राशन वितरण किया गया वो भी मात्र सिर्फ दिखावे के लिये।  लेकिन आवस्यक जरुरतों को पूर्ण करने के लिये सरकारी गैर सरकारी संस्थाएं और समाजसेवक दिन रात देशवासियों की मदद करने में जुटे हुये है। और उन संस्थाओं के  कार्यो को देखते हुये देशभर में जगह-जगह कोरोना काल में युद्ध स्तर पर जान जोखिम में डालकर जनता की मदद करने वालों सम्मानीय लोगों को कोरोना  योद्धा सम्मान पत्र भी दिया जा रहा है। अभी हाल ही मुंबई चांदिवली विधानसभा के चर्चित शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक अखिलेश तिवारी को ठाणे जिले की जानी मानी संस्था श्री रामचरित मानस प्रचार संस्था द्वारा डिजिटल कोरोना योद्धा सम्मान पत्र दिया गया। उक्त सम्मान पत्र में उनको कोरोना जैसी महामारी में कठिन परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह न करते हुये समाज,पर्यावरण, प्राणिजन और मित्रों के लिये अतुलनीय कार्य किया है।आपने मानवता का उत्तम उदाहरण पेश किया है। हम आपके कार्य और धैर्य को सलाम करते हुये आपको कोरोना योद्धा डिजिटल समान पत्र से सम्मानित करते हैं। उक्त सम्मान पत्र पाकर शिवसेना संगठक अखिलेश तिवारी ने कहा यह बड़े ही गौरव की बात है,ठाणे की एक सम्मानित संस्था श्री रामचरित मानस प्रचार संस्था द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान पत्र मिला में संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रामसजीवन दुबे, कार्याध्यक्ष महेन्द्रमनी पांडे,महासचिव विजय सिंह, और कोषाध्यक्ष गीता दुबे का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में सभी का हौसला बढ़ाते हुये कोरोना योद्धा सम्मान पत्र का वितरण किया।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...