Monday, 13 July 2020

*गैंगस्टर विकास दुबे की तर्ज पर अन्य गैंगस्टर के मकानों को भी धराशायी करें राज्य व केंद्र सरकार: अशोक तिवारी (सवर्ण महासंघ फाउंडेशन मीडिया प्रभारी)*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) १४/०७/२०२०

मुंबई- अभी हाल ही में गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर किया गया और उससे जुड़ी सभी संपति की जांच की जा रही है, जबकि विकास दुबे के फरार होने के बाद उत्तर प्रदेश  की योगी सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों के हत्यारे एवं कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का मकान धराशायी किये जाने पर मुंबई (कुर्ला)
से सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने स्वागत किया है। और पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि सरकार ने सराहनीय काम किया लेकिन इसी कानून के तहत अन्य गैंगस्टरों के मकानों को भी धराशायी किया जाना चाहिए। विकास दुबे के मकान को धराशाही किया गया उसका पूर्णरूप से समर्थन करता हूं। लेकिन उनका मकान कब धराशाही होगा जिसने आईबी ऑफिसर को 400 बार चाकुओं से गोदा और बेरहमी से हत्या कर दी। सवर्ण महासंघ की मांग है कि विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुख्तार अंसारी तथा विधायक राजू पाल की हत्या के आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई के अलावा अभी हाल ही में दिल्ली के आईबी के इंस्पेक्टर को मकान में ले जाकर उसके 80 से अधिक टुकड़े करने वाले ताहिर हुसैन पार्षद का मकान भी धराशाही किया जाये और यही नही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित भूमाफिया आजम खान की अवैध यूनिवर्सिटी पर भी कार्रवाई की जाए। और आजाद भारत के इतिहास में आतंकवादी घटनाओं के जिम्मेदार सभी आंतकियों का मकान भी सरकार उसी कानून के तहत गिराये जिस कानून के तहत  विकास दुबे का मकान धराशाही किया। जिससे अपराधियों में न सिर्फ ख़ौफ़ पैदा होगा बल्कि कानून व्यवस्था भी बनी रहेगी। उपरोक्त बातें सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने कही और उम्मीद भी जताई कि सरकार शीघ्र ही इस दिशा में आगे कदम बढ़ायेगी।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...