Tuesday, 14 July 2020

*चांदिवली विधानसभा के चर्चित समाजसेवक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अयूब मनिहार का निधन*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) १४/०७/२०२०

मुंबई-चांदिवली विधानसभा के चर्चित समाजसेवक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अयूब मनिहार के अकस्मात निधन से चांदिवली विधानसभा में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन से स्थानीय जनता और उनके चाहने वालों  को गहरा सदमा पहुंचा है। खासकर पत्रकार मनोज यादव, मुकेश पांचोली,हरेश गुजेटी, बिन्नी दलवी, सतीश गुप्ता कय्यूम शेख,मोहन नेगी के अलावा अन्य उनके करीबी अयूब मनिहार के अकस्मात निधन से हैरत में डाल दिया। काश यह खबर झूठ होती लेकिन खबर की सत्यता को देखते हुये आँखे नमः हो गयी और मनोज यादव ने बताया कि चांदिवली विधानसभा के कोहिनूर हीरा को हमने खो दिया जिनकी छत्र छाया में कुछ लोग आसमां की बुलंदियों पर है। लेकिन अयूब मनिहार ने कभी उनकी बुलंदियों से परहेज नही किया बल्कि हमेशा दिल से दुआ दी। मगर आज वो दुनिया को अलविदा कर गये। गौरतलब की अयूब मनिहार चांदिवली विधानसभा स्थित खैरानी रोड पर रहते थे उनके करीबियों की माने तो वे एक सर्व धर्म स्वभाव तथा राजनीतिज्ञ जानकर रहे और उनके दिशा निर्देश पर चलते हुये बहुत लोगों ने मंजिल पायी लेकिन हमेशा साधारण और आम जनता के साथ रहकर अपने आपको कभी पार्टी या अन्य राजनीतिक दलों की तरह जनता से भेदभाव नही किया। जनता और क्षेत्रीय समस्याओं को सुलझाने के लिये सदैव तत्पर रहने वाले अयूब मनिहार को चांदिवली की जनता कभी भूल नही पायेगी। ज्ञात हो कि अयूब मनिहार पिछले 40 वर्षों से चांदिवली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के लिये काम किया और उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं के अलावा अनेक राजनीतिक दलों समाजसेवकों तथा स्थानीय जनता ने 14 जुलाई दिन 12 बजे जरिमरी स्थित कब्रस्तान में जाकर अंतिम विदाई दी।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...