Tuesday, 28 July 2020

*आरे के जंगलों में असामाजिक तत्वों का शुरू है जंगलराज*
आरे प्रशासन और पुलिस विभाग ने चुप्पी साधी

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) २८/०७/२०२०


मुंबई-आरे सब पुलिस स्टेशन व आरे कॉलोनी के सीईओ नत्थू राठौड़ आरे के जंगलों में असमाजिक तत्वों के जंगलराज को लेकर चुप्पी साध रखी है। पिछले दिनों आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटिंग,और अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय समाचार पत्र जनआधार टाइम्स व पवित्र समय ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तब उच्च अधिकारियों ने आरे का दौरा किया और सुरक्षा अधिकारी विजय वाघ को कार्रवाई का आदेश दिया। तभी विजय वाघ ने बताया था लगभग सभी अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गयी लेकिन एक सर्वे के मुताबिक कार्रवाई सिर्फ नाम मात्र के लिये हुई। फिर देश और राज्य में कोरोना वायरस के कारण आरे कॉलोनी में असमाजिक तत्वों का जंगलराज शुरू हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को यूनिट नंबर 2 में 6 नंबर गोदाम के पास खून के धब्बे मिले जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी फैल गयी आरे पुलिस को जानकारी मिली और उक्त जगह का गहन जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया। इस बारे में आरे कॉलोनी के सुरक्षा इंचार्ज सुदाम भोज से संपर्क किया गया उन्होंने बताया शाम को 6 से साढ़े 6 बजे के करीब अपने स्टॉप को भेजा गया था उनके अनुसार दो गुटों में आपसी झगड़ा हुआ है उसी की वजह से खून के धब्बे है वहाँ लेकिन आगे की जांच पुलिस कर रही है। सूत्रों ने बताया कि आरे कॉलोनी में असमाजिक तत्वों का गिरोग सक्रिय हैं जो मटका जुगार व पेडों को काट कर अवैध अतिक्रमण करवा रहे है। लेकिन उनके जंगलराज पर आरे सब पुलिस स्टेशन तथा आरे प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है आरे दूध वसाहत कॉलोनी में अंसारी नामक भूमाफिया को आरे प्रशासन के कुछ अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है। इसलिये उक्त भूमाफिया ने चित्र नगरी और मयूर नगर के समीप  अपने मकान के पास सीईओ राठौड़ की देखरेख में झोपड़े बनाये है। अगर कोई उसके विरोध में आवाज उठाता है तो सोशल मीडिया पर उनको बदनाम किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

15-oct-2025-PS