Wednesday, 29 July 2020

*बकरी ईद से पहले बकरों की आयी शामत, टोल नाके पर भूक प्यास से तोड़ रहे दम*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) २९/०७/२०२०




मुंबई- देश भर में मुस्लिम समुदाय के लिये आने वाले 1 अगस्त 2020 को बकरी ईद मनायी जाने वाली है। लेकिन इस वर्ष सभी त्योहार लोगों के लिये मुसीबत लेकर आया है, कोरोना वायरस के कारण संपूर्ण देश में हाहाकार मचा हुआ है, ऐसे में सरकार विवश होकर लोगों से अपील करते हुये घरों में रहने का आह्वान कर चुकी है। और लोग पालन भी कर रहे है, जहां गरीब  जनता भुकमरी से गुजर रही है वही अब बकरी ईद से पहले ही बकरों की शामत आ गयी, ईद से पहले ही टोल नाकों  पर भूक प्यास और गर्मी से दम तोड़ रहे है। पत्रकार यशपाल शर्मा ने अपने सर्वे में पाया और बताया की राज्य सरकार ने बकरी ईद में ऑनलाईन बकरा खरीदने की छूट दी है इसके भी बाद व्यापारियों ने ऑनलाइन बकरों की डिलिवरी ट्रकों और टेंपो द्वारा बाहर से मुंबई में की जानी थी, लेकिन टोल नाकों पर पुलिस द्वारा गाड़ी रोके जाने से पिछले चार दिनों में बकरे भूक प्यास और गर्मी से मरने का वीडियो वायरल हुआ है। जो बहुत ही दुखदायक है बकरी ईद से पहले ही बकरे दम तोड़ चुके है। मामले की गम्भीरता को देखते हुये राज्य के विभिन्न मुस्लिम नेताओं ने राज्य भर में किसी भी हालात में बकरों से भरी हुई गाड़ी पकड़े जाने के लिये हेल्पलाइन शुरू की है और परेशानी के लिये तुरंत संपर्क करने को कहा है। लेकिन लगातार आ रही शिकायतों पर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आज़मी ने सरकार के निर्देश अनुसार ऑनलाइन बकरों से भरी गाड़ियों को रोकने वाले पुलिस अधिकारी जबरन एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गाड़िया जप्त कर रहे है। अगर यह रोका नही गया तो हर नाकों पर जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी और महाविकास आघाडी सरकार ने ईदुल अजहा के लिये जब ऑनलाइन बकरा खरीदी करने की इजाजत दी तब लोगों ने फोन के माध्यम से बकरा खरीदी किये और एक बकरा एक टेंपो में ट्रांसपोर्ट का किराया ज्यादा लगता है। जब कुछ लोग एक साथ जानवर मंगा रहे है। तब  एक टेंपो का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्ही गाड़ियों को टोल नाकों पर मुंबई से बाहर ही रोक दिया जा रहा है। इन सभी गाड़ियों को जल्द से जल्द छोड़ा जाये नही तो जेल भरो आंदोलन करेंगे,,साथ ही सभी विधायकों से निवेदन करते हुये आज़मी ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने में मदद करे। आज 29 जुलाई को होने वाले आंदोलन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पत्रकारों ने जब आंदोलन के बारे में जानना चाहा और विधायक अबू आसिम आज़मी से संपर्क किया लेकिन संपर्क नही हो पाया जबकि आज़मी के पीआरओ ने बताया कि आज़मी सर की मंत्रालय में सरकार के साथ मीटिंग चल रही है। और सरकार जेल भरो आंदोलन नही करने के लिये दवाब बनाने की कोशिश कर रही है। साथ ही मुस्लिम नेताओं की मीटिंग होने की चर्चा भी है।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...