Saturday, 14 October 2017

विकास की बात करना और विकास करना भाजपा का लक्ष्य है।= विधायक आशीष शर्मा बरवाई मे 59 लाख की लागत की नल जल योजना का भूमि पूजन!


विकास की बात करना और विकास करना भाजपा का लक्ष्य है।= विधायक आशीष शर्मा

बरवाई मे 59 लाख की लागत की
नल जल योजना का भूमि पूजन!

पवित्र समय न्यूज़
अनिल उपाध्याय

 देवास/खातेगॉव, भाजपा शासन का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का स्थाई निराकरण करना हे  विकास की बात करना और विकास करना भाजपा का प्रमुख  लक्ष्य हे! यह बात विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम बरवाई मे 59 लांख रुपए की लागत से बनने वाली नल जल योजना के भूमि पूजन के अवसर पर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कही !
आपने कहा की चुनाव के दौरान जब मैं इस गांव में पहुंचा था! तब बरवाई के ग्राम वासियों ने मुझसे एक मांग रखी थी !कि बरसों से हम पीने के पानी के लिए दर-दर भटकते हैं। हमें पीने का पानी उपलब्ध कराना ही सबसे मुख्य कार्य इस गांव का है। मैंने ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहां था कि चुनाव के बाद आपकी इस समस्या का स्थाई निराकरण किया जाएगा। पीने के पानी की समस्या का स्थाई हल करते हुए ग्राम पंचायत  में 59 लाख 12000 की लागत की नल जल योजना की सौगात आज आप लोगो को दे रहा हू ! बहुत जल्दी ही गांव मे नल जल योजना   के पाइप बिछाकर सभी परिवारों को घर घर पानी मिलने लगेगा!वेसे भी बरवाई मे शासन की प्रत्येक जन कल्याण कारी योजनाओ का लाभ आप लोगो को मिल रहा !स्वय कलेक्टर  आशीष सिंह ने आप के बीच बरवाई आकर आवास एव अन्य योजना की प्रगति की जानकारी ली एव चले रहे कार्यो का अवलोकन किया !
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गुलाबबाई टाडा जिला पंचायत सदस्य बलराम सेबलिया भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर आरएन यादव, विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर यादव, पूर्व नगर पंचायत  हरिप्रसाद जयसवाल सहित अनेक भाजपा नेता मंचासीन थे।  सर्वप्रथम सरपंच सीता भाई मोहनसिंह सचिव रामजीवन रोजगार सहायक संतोष वर्मा सहित अनेक ग्रामवासियों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। ग्राम में विकास की नई इबादत लिखने के लिए पहुंचे विधायक पंडित आशीष शर्मा का ग्रामीणों ने आभार मानते हुए आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा सहित सभी अतिथियों ने नल जल योजना के कार्य का भूमिपूजन किया।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...