Monday, 29 June 2020

*मानखुर्द के हिंदुस्तान कोऑपरेटिव बैंक की डिपॉजिट मशीन ले उड़े चोर*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) २९/०६/२०२०

मुंबई-पूर्व उपनगर के मानखुर्द पीएमजी सिंग्नल स्थित हिंदुस्तान कोऑपरेटिव बैंक की ब्रांच में छपरा काटकर अज्ञात चोरों ने रात का फायदा उठाकर छत के ऊपर लगे सीमेंट के पतरे तोड़ कर डिपॉजिट मशीन उड़ा ले गये।ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन की वजह से सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय बंद है जहां का समान वही है वो चाहे कंपनी हो या अन्य कार्यालय ऐसे ही हिंदुस्तान कोऑपरेटिव  बैंक में रखे गये समान भी चोर लेकर फरार हो गये। घटनास्थल पर पुलिस की जांच शुरु हुई वहाँ मानखुर्द पुलिस स्टेशन के क्राइम पी आई खरात ने पत्रकारों को बताया हिंदुस्तान कोऑपरेटिव बैंक से चोर डिपॉजिट मशीन चुरा कर ले गये है। और उनको पकड़ने के लिये पुलिस की 3 टीम का गठन किया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा। जबकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने बताया कि यहाँ अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है और आये दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती है। लेकिन घटना की रात भी जोर- जोर से आवाजें आ रही थी। गौर करने वाली बात है जब सिंग्नल पर इस प्रकार चोरी को अंजाम दिया जा सकता है तो जो गलियों या सुनसान

 जगह पर क्या हो सकता है यह चिंता का विषय है।

No comments:

Post a Comment

मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक कि धार्मिक यात्रा हुई संपन्न.

 *मेहंदीपुर बालाजी से तिरुपति बालाजी तक की धार्मिक यात्रा हुई संपन्न* राजस्थान/ आंध्र प्रदेश: कहते है धार्मिक आस्था अगर सच्ची होती है तो हर ...