Sunday, 23 August 2020

पवित्र समय न्यूज

 *स्वर्गीय गुरुदास कामत की द्वितीय पुण्यतिथि पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि*

पवित्र समय न्यूज़ (मुंबई) २३/०८/२०२०


मुंबई-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय गुरुदास कामत की द्वितीय पुण्यतिथि पर मुंबई शहर के अनेक जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर नेताओं ने माल्यार्पण व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके उनकी प्रतिमा पर पुष्प व माला अर्पण किया। 

     गक्त दिनों अंधेरी पश्चिम के डी एन नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय गुरुदास कामत की प्रतिमा पर पूर्व नगरसेवक धर्मेश व्यास ओर मुंबई युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उस दौरान श्रद्धांजलि देते हुये मुंबई युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश यादव ने बताया कि कामत साहब ने सदैव ही कांग्रेस पार्टी में युवाओं को बढ़ाने का कार्य किया है, जिनमें एक में भी हूं । उनका हम लोगों के बीच से अचानक चले जाना आज भी पार्टी उनकी कमी महसूस कर रही है। वही ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस महासचिव दीपक जोशी ने बताया कि कामत साहब ने हमेशा ही मुंबई में कांग्रेस को बढ़ाने के लिये जी तोड़ मेहनत की थी। ज्ञात हो कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष जब कामत साहब बने थे तब पूरी मुंबई कांग्रेस मय हो गयी थी। उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी पूर्ति नही की जा सकती। द्वितीय पुण्यतिथि पर अशोक लाठियां, भद्रेश त्रिवेदी,नितिन विलास पाटिल ओर दयानंद जगताप ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...