Saturday, 30 September 2017


मुहर्रम : शहादत की अनोखी मिसाल...

इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का मुहर्रम एक प्रमुख महीना है। इस माह की उनके  लिए बहुत विशेषता और महत्ता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम हिजरी संवत् का  प्रथम मास है। पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत इस  माह में हुई थी।
मुहर्रम सब्र का, इबादत का महीना है। इसी माह में आदरणीय पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब,  मुस्तफा सल्लाहों अलैह व आलही वसल्लम ने पवित्र मक्का से पवित्र नगर मदीना में हिजरत  की थी यानी कि आप सल्ल. मक्का से मदीना मुनव्वरा तशरीफ लाए।
मुहर्रम का इतिहास : कर्बला यानी आज का इराक, जहां सन् 60 हिजरी को यजीद इस्लाम धर्म  का खलीफा बन बैठा। वह अपने वर्चस्व को पूरे अरब में फैलाना चाहता था जिसके लिए उसके  सामने सबसे बड़ी चुनौती थी पैगम्बर मुहम्मद के खानदान के इकलौते चिराग इमाम हुसैन, जो  किसी भी हालत में यजीद के सामने झुकने को तैयार नहीं थे।
इस वजह से सन् 61 हिजरी से यजीद के अत्याचार बढ़ने लगे। ऐसे में वहां के बादशाह इमाम  हुसैन अपने परिवार और साथियों के साथ मदीना से इराक के शहर कुफा जाने लगे लेकिन  रास्ते में यजीद की फौज ने कर्बला के रेगिस्तान पर इमाम हुसैन के काफिले को रोक दिया।
वह 2 मुहर्रम का दिन था, जब हुसैन का काफिला कर्बला के तपते रेगिस्तान पर रुका। वहां  पानी का एकमात्र स्रोत फरात नदी थी, जिस पर यजीद की फौज ने 6 मुहर्रम से हुसैन के  काफिले पर पानी के लिए रोक लगा दी थी। बावजूद इसके, इमाम हुसैन नहीं झुके। यजीद के  प्रतिनिधियों की इमाम हुसैन को झुकाने की हर कोशिश नाकाम होती रही और आखिर में युद्ध  का ऐलान हो गया।
इतिहास कहता है कि यजीद की 80,000 की फौज के सामने हुसैन के 72 बहादुरों ने जिस  तरह जंग की, उसकी मिसाल खुद दुश्मन फौज के सिपाही एक-दूसरे को देने लगे। लेकिन हुसैन  कहां जंग जीतने आए थे, वे तो अपने आपको अल्लाह की राह में कुर्बान करने आए थे।
उन्होंने अपने नाना और पिता के सिखाए हुए सदाचार, उच्च विचार, अध्यात्म और अल्लाह से  बेपनाह मुहब्बत में प्यास, दर्द, भूख और पीड़ा सब पर विजय प्राप्त कर ली। 10वें मुहर्रम के  दिन तक हुसैन अपने भाइयों और अपने साथियों के शवों को दफनाते रहे और आखिर में खुद  अकेले युद्ध किया फिर भी दुश्मन उन्हें मार नहीं सका।
आखिर में अस्र की नमाज के वक्त जब इमाम हुसैन खुदा का सजदा कर रहे थे, तब एक  यजीदी को लगा कि शायद यही सही मौका है हुसैन को मारने का। फिर, उसने धोखे से हुसैन  को शहीद कर दिया। लेकिन इमाम हुसैन तो मरकर भी जिंदा रहे और हमेशा के लिए अमर हो  गए, पर यजीद तो जीतकर भी हार गया।
उसके बाद अरब में क्रांति आई, हर रूह कांप उठी और हर आंखों से आंसू निकल आए और  इस्लाम गालिब हुआ।
मुहर्रम में क्या करते हैं? : मुहर्रम में कई लोग रोजे रखते हैं। पैगंबर मुहम्मद सा. के नाती की  शहादत तथा करबला के शहीदों के बलिदानों को याद किया जाता है। कर्बला के शहीदों ने  इस्लाम धर्म को नया जीवन प्रदान किया था। कई लोग इस माह में पहले 10 दिनों के रोजे  रखते हैं।
जो लोग 10 दिनों के रोजे नहीं रख पाते, वे 9 और 10 तारीख के रोजे रखते हैं। इस दिन  जगह-जगह पानी के प्याऊ और शरबत की छबील लगाई जाती है। इस दिन पूरे देश में लोगों  की अटूट आस्था का भरपूर समागम देखने को मिलता है।

*शिव शक्ति मित्र मंडल का महाभंडारा संपन्न*


*शिव शक्ति मित्र मंडल का महाभंडारा संपन्न*

मुंबई। घाटकोपर - साकीनाका लिंक रोड पर  शिव प्रेरणा इमारत के पास स्थित शंकर नगर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति मित्र मंडल की ओर से नवरात्रोत्सव पर्व को धूमधाम से मनाया गया। नवरात्रोत्सव पर्व के निमित्त महाभंडारे का आयोजन भी किया गया है। शिवशक्ति मित्र मंडल की ओर से जहां अंबे मां की भव्य मूर्ति पंडाल में बिठाई गई है, वहीं मुख्य प्रवेश द्वार पर भगवान शंकर की भी भव्य मूर्ति बिठाई गई है।
गौरतलब है कि नवरात्रोत्सव के दौरान बुधवार 27 सितंबर को मंडल की ओर से सत्य नारायण  पूजा तथा महाभंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस महाभंडारे का लाभ दस हजार से ज्यादा लोगों ने उठाया। शिव शक्ति मित्र मंडल के संस्थापक संपत कोटियन का हमेशा से यहां के नवरात्रोत्सव व महाभंडारे में विशेष योगदान रहता है। यही वजह  है कि संपूर्ण असल्फा गांव, कुलकर्णी वाडी, परेशवाडी, तुंगा गांव, भटवाडी, नारायण नगर, माणिकलाल कं पाउंड से साकीनाका तक के हजारों देवीभक्त शिव शक्ति मित्र मंडल की ओर से आयोजित नवरात्रोत्सव में अंबे मां के लिए दर्शन के लिए आते रहते हैं। आज इस मंडल का नवरात्रोत्सव काबिलेतारीफ माना जाता है। शिवशक्ति मित्र मंडल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि मंडल द्वारा हर बार नवरात्रि पर्व में कुछ अनूठी झांकी देवी भक्तों को देखने के लिए तैयार करवायी जाती है। बुधवार की शाम से ही मंडल की ओर से महाभंडारे की शुरुआत की गई, जो देर रात तक निरंतर चलती रही। महाभंडारे के दौरान ही प्रमुख गणमान्य अतिथियों के सत्कार का दौर भी साथ में ही शुरु था। इस अवसर पर नगरसेवक किरण लांडगे, नगरसेवक प्रकाश मोरे, नगरसेवक विजू शिंदे, पूर्व नगरसेवक हरीश शुक्ला, पूर्व नगरसेविका कोमल जामसांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार राजन पारकर, भाजपा नेता शुभांशु दीक्षित, कांग्रेसी नेता शरीफ खान, समाजसेवक सलीम खान, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, सतीश शेटटी, सुनील सिंह, भाजपा नेता सुनील दुबे, संतोष पाठक, विरेंद्र शर्मा, आरपीआई नेता दादू भोसले, पवई टाइम्स के संपादक विन्नी दलवी, सचिन भोर, अनिल शुक्ला, राहुल पांडेय और भाजपा नेता अमर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य मौजूद थे। मेहमानों का स्वागत मंडल के संस्थापक संपत कोटियन, अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेष सिंह, सचिव आकाश सिंह, जितेंद्र दुबे (चिंटू) ने किया।इसी तरह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बंटी सिंह, सर्वेश सिंह, हरिओम, पवन मिश्रा, सिदधार्थ सूर्यबंशी, शेखर ठाकुर और निलेश तिवारी ने अथक परिश्रम किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र दुबे (चिंटू) ने किया।

धार्मिक नगरी सिराली में उमड़ा भक्तो का जनसैलाव रंग गुलाल, अतिशबाजी के साथ माँ दुर्गा को दी विदाई


धार्मिक नगरी सिराली में उमड़ा भक्तो का  जनसैलाव

रंग गुलाल, अतिशबाजी के साथ माँ दुर्गा को दी विदाई

  पवित्र समय न्यूज़

 हरदा सिराली/ तिलभांडेश्वर महादेव , व् साईनाथ की धार्मिक नगरी सिराली में शुक्रवार को हजारो लोगो ने शामिल होकर माँ दुर्गा को विदाई दी। सिराली के इतिहास में पहली बार ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा में हजारो लोग शामिल हुए। डी जे की धुन रंग गुलाल के साथ नवदुर्गा उत्सव समितियों द्वारा विशेष चल समारोह नगर के तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुआ जो पुराना बस स्टेंड से मुख्य मार्ग होते हुए नया बस स्टेंड  जामा मस्जिद के सामने से होकर गाँधीचोक राधाकृष्ण मंदिर होते हुए बिसर्जन स्थल महेंद्रगॉव रवाना हुआ। चल समारोह के दौरान युवा बच्चे बूढ़े सभी माँ के जयकारे और भक्ति में लीन थे। डी जे की धुन पर नाचते गाते धिरकते माँ के जयकारों के उदघोष के साध नगर में पहली बार यह नजारा देखने को मिला।

जगह जगह स्टाल लगाकर किया स्वागत

इस ऐतिहासिक चल समारोह में जहाँ हजारो लोगो ने शिरकत ली वही नगर के व्यापारियों, हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी, और समाजसेवियों द्वारा हजारो लोगो को दिल खोलकर स्वप्ल्हार जल पान कराया गया। लोगो का आपसी प्रेम और लगाव इस गंगा जमुना की तहजीव कहे जाने वाली सिराली में फिर देखने को मिला । विगत दिनों गणेश बिसर्जन के दौरान एक समुदाय विशेष के युवको ने नगर की फिजा विगाड़ने की कोशिश की थी। लेकिन हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी ने ऐसे असामाजिक तत्वों के इरादों पर पानी फेरकर फिर एकता का परिचय दिया। थाने के पास एकता ग्रुप व् मस्जिद के सामने मुस्लिम भाइयो द्वारा चल समारोह का स्वागत वेनर लगाकर किया और समारोह में शामिल हजारो लोगो को चाय पान कराया।

चाचा भतीजे ने थामा ध्वज डी जे की धुन पर धिरके भी

मकड़ाई रियासत के कुँवर व् विधायक संजय शाह व युवराज अंकित शाह बाबा ने चल समारोह की अगुवाई की एक साथ नगर के मुख्य मार्गो से चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकला। पुरे समय चाचा भतीजे चल समारोह में कदमताल चल रहे थे।लगभग एक किलोमीटर लम्बे इस चल समारोह में हजारो लोग शामिल हुए एवं जय श्री राम भारत माता की जय के साथ माँ दुर्गे की जयकारे पुरे आकाश मंडल में गुजायमान हो रही थी। जहाँ सिराली वासियो युवाओ में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। युवराज अंकित शाह ने ग्रामीणों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।

सीसीटीवी कैमरे की नजर में निकला चल समारोह, चाक चौबंद रही पुलिस व्यवस्धा

पिछली घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक व् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार सिराली थाना प्रभारी कचंन सिंह ठाकुर द्वारा  नगर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किये गए थे। चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान  नगर सुरक्षा समिति सहित सदस्य एवं ग्राम कोटवार यातायात सुरक्षा व्यवस्था बनाये हुए मुस्तेद थे। वही एसडीएम संजय उपाध्यय , नायब तहसीलदार सिराली, डी एस पी आर के गेहलोद  सहित क्राइम ब्रांच के अधिकारी पुरे समय चल समारोह की मानिटरिंग कर सुरक्षा वयवस्था पर सतत नजर जमाये दिखाई दे रहे थे। स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी शांति व्यवस्थाये बनाने में अहम भूमिका निभाई।

शक्ति मित्र मंडल का महाभंडारा संपन्न


शक्ति मित्र मंडल का महाभंडारा संपन्न

पवित्र समय न्यूज़

मुंबई। घाटकोपर - साकीनाका लिंक रोड पर  शिव प्रेरणा इमारत के पास स्थित शंकर नगर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति मित्र मंडल की ओर से नवरात्रोत्सव पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रोत्सव पर्व के निमित्त महाभंडारे का आयोजन भी किया गया है। शिवशक्ति मित्र मंडल की ओर से जहां अंबे मां की भव्य मूर्ति पंडाल में बिठाई गई है, वहीं मुख्य प्रवेश द्वार पर भगवान शंकर की भी भव्य मूर्ति बिठाई गई है।
गौरतलब है कि नवरात्रोत्सव के दौरान बुधवार 27 सितंबर को मंडल की ओर से सत्य नारायण  पूजा तथा महाभंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस महाभंडारे का लाभ दस हजार से ज्यादा लोगों ने उठाया। शिव शक्ति मित्र मंडल के संस्थापक संपत कोटियन का हमेशा से यहां के नवरात्रोत्सव व महाभंडारे में विशेष योगदान रहता है। यही वजह  है कि संपूर्ण असल्फा गांव, कुलकर्णी वाडी, परेशवाडी, तुंगा गांव, भटवाडी, नारायण नगर, माणिकलाल कं पाउंड से साकीनाका तक के हजारों देवीभक्त शिव शक्ति मित्र मंडल की ओर से आयोजित नवरात्रोत्सव में अंबे मां के लिए दर्शन के लिए आते रहते हैं। आज इस मंडल का नवरात्रोत्सव काबिलेतारीफ माना जाता है। शिवशक्ति मित्र मंडल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि मंडल द्वारा हर बार नवरात्रि पर्व में कुछ अनूठी झांकी देवी भक्तों को देखने के लिए तैयार करवायी जाती है। बुधवार की शाम से ही मंडल की ओर से महाभंडारे की शुरुआत की गई, जो देर रात तक निरंतर चलती रही। महाभंडारे के दौरान ही प्रमुख गणमान्य अतिथियों के सत्कार का दौर भी साथ में ही शुरु था। इस अवसर पर नगरसेवक किरण लांडगे, नगरसेवक प्रकाश मोरे, नगरसेवक विजू शिंदे, पूर्व नगरसेवक हरीश शुक्ला, पूर्व नगरसेविका कोमल जामसांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार राजन पारकर, भाजपा नेता शुभांशु दीक्षित, कांग्रेसी नेता शरीफ खान, समाजसेवक सलीम खान, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, सतीश शेटटी, सुनील सिंह, भाजपा नेता सुनील दुबे, संतोष पाठक, विरेंद्र शर्मा, आरपीआई नेता दादू भोसले, पवई टाइम्स के संपादक विन्नी दलवी, सचिन भोर, अनिल शुक्ला, राहुल पांडेय और भाजपा नेता अमर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य मौजूद थे। मेहमानों का स्वागत मंडल के संस्थापक संपत कोटियन, अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेष सिंह, सचिव आकाश सिंह, जितेंद्र दुबे (चिंटू) ने किया।इसी तरह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बंटी सिंह, सर्वेश सिंह, हरिओम, पवन मिश्रा, सिदधार्थ सूर्यबंशी, शेखर ठाकुर और निलेश तिवारी ने अथक परिश्रम किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र दुबे (चिंटू) ने किया।

Friday, 29 September 2017

पवित्र समय परिवार की और से दशहरे पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

🔼मुंबई पवई भोपाल हरदा से तेजी से बढ़ता    राष्ट्रीय  हिंदी समाचार पत्र पवित्र समय & पवित्र समय न्यूज़ बेब पोर्टल की और से  समस्त क्षेत्रवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
🙏🙏🙏🙏

🔺मुकेश पांचोली मुंबई 
        प्रधान संपादक
 
 🔺चौधरी मोहन गुर्जर 
              हरदा 
     कार्यकारी संपादक

दीपगाव कला में ताजिए रखने के मैदान की पूरी हुई तैयारी, मैदान के समीप मार्ग की गन्दगी नही आ रही रास।


दीपगाव कला में ताजिए रखने के मैदान की पूरी हुई तैयारी,

मैदान के समीप मार्ग की गन्दगी नही आ रही रास।

सिराली/ हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए दीपगॉव कला के बाशिंन्दो ने क्षेत्र के लिए एक मिसाल कायम की चले आ रहे विवाद को प्रशासन के सहयोग से बिगत दिनों आपसी सामंजस्य से दूर किया गया। मुस्लिम बंधुओ द्वारा बर्षो से जिस स्थान पर ताजिये रखते थे। उस स्थान के पास ही माँ दुर्गा और गणेश प्रतिमाएं स्थापित होती आ रही थी।एक ही स्थान को लेकर विवाद चला आ रहा था।पिछले वर्ष मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ताजिए का स्थान परिवर्त करने का वाद किया था जिसके अंतर्गत उन्होंने स्थान बदल लिया गॉव में शांति व्यवस्था कायम हो इसके लिए  एस डी एम संजय उपाध्यय सिराली थाना प्रभारी कचंन सिंह ठाकुर के प्रयास से इन दोनों समुदाय के विवाद को आपसी सामंजस्य से दूर किया प्रशासन ने गॉव की आबादी से दूर मुस्लिम समुदाय को जगह चिन्हाकित कर दे दी जिसे समाज के लोगो ने सहज स्वीकार किया और इस बर्ष निवासरत मुस्लिमो को  मोहर्रम का पर्व नये मैदान
में मनाने को मिलेगा जिसके चलते ताजिए रखने के लिए शासन प्रशासन के द्वारा मुस्लिम धर्माबलम्बियो को ताजिए के लिए नया स्थान दिया गया था । लेकिन मैदान को तैयार करने में जिम्मेदारी सौपी गई थी वह लोग आना-कानी करते हुए काम को टाल रहे थे लेकिन पुलिस विभाग और प्रशासन के लोगो के द्वारा सख्ती के बाद कार्य को कुछ घण्टो में ही पूर्ण करवा दिया गया जिसके बाद मैदान  बड़ी अच्छी तरह से तैयार भी करवा दिया गया है।जिससे कि सभी मुस्लिम वर्ग के लोग खुश भी है।वही ग्राम पंचायत के सदस्यो ,पुलिस विभाग से सुभाष पंवार पंचायत रोजगार सहायक दिनेश पटेल की  इस मैदान को तैयार करने में अहम भूमिका रही ।

कीचड़ से सराबोर मार्ग पर बजरी डालने की मांग

ग्रामीण हबीब खान रियाज खान शेख अफरोज ने कहा कि मैदान के पास ही मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गन्दा पानी भरा है। जिस पर ग्राम पंचायत वजरी डाले। ताकि ताजिये निकालते समय कोई परेशानी न हो ग्रामीणों ने बजरी डालने की मांग की है।


शिकायतों के बाद भी नही जागा रेलवे प्रसाशन- अनिल गलगली

रेलवे के अनियोजन से हुआ हादसा

पवित्र समय न्यूज़

मुंबई/ परेल- एलफिस्टन एफओबी ब्रीज पर हुआ हादसा रेलवे प्रशासन के अनियोजन के होने का आरोप आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने किया हैं। सतत शिकायत के बाद भी रेलवे प्रशासन ने बरती लापरवाही से आम यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी हैं।

मुंबई उपनगरीय सेवा को लेकर दिल्ली ने हमेशा नकारात्मक भूमिका ली हैं। पूर्व रेलवे मंत्री सुरेश प्रभू ने परेल टर्मिनस की हुई घोषणा आज भी प्रलंबित हैं। परेल स्थित एफओबी ब्रीज पर भीड़ देखते हुए मध्य रेलवे ने कल्याण की ओर लाखों रुपए खर्च कर बनाया गए ब्रीज का इस्तेमाल नहीं हो रहा हैं क्योंकि रेलवे ने अध्ययन किए बिना गलत स्पॉट का चयन करने से लाखों रुपए का खर्च व्यर्थ साबित हुआ हैं। बुलेट ट्रेन के चकल्लस में मुंबई उपनगरी सेवा से यात्रा करनेवाले 75 लाख यात्रियों की सुरक्षा पर राज्य और केंद्र सरकार जानबूझकर ध्यान नहीं दे रही हैं। इस मामले में जांच का फार्स किए बिना जिन बाबूओं की लापरवाही से हादसा हुआ हैं। उन्हें घर भेजने का हिम्मत रेलवे मंत्री पियूष गोयल ने दिखाने की जरुरत हैं, ऐसा अनिल गलगली ने कहा हैं।

घटिया निर्माण की खुल गई पोल *आगे आगे हो रहा सड़क, निर्माण पीछे पड़ गई दरार


घटिया निर्माण की खुल गई पोल

*आगे आगे हो रहा सड़क, निर्माण पीछे पड़ गई दरार*

पवित्र समय न्यूज़

 *हरदा  सिराली* / नगर में ग्राम पंचायत सिराली निर्माण कार्य कर रही है। बर्षो बाद पहली बार फोकटपूरा में सीसी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।लेकिन निर्माण एजेंसी ठेकेदार द्वारा घटिया मिट्टीयुक्त कपे से सड़क का कार्य मनमाने तरीके से किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आने वाले कुछ ही महीनों में मोहल्ले के लोगो को भोगना पड़ेगा । लाखो रुपयों की लागत से ग्राम पंचायत सिराली द्वारा नगर के फोकटपूरा मोहल्ले में सीसी सड़क बन रही है। ग्रामीणों को उत्साह और ख़ुशी थी। की अब कीचड़ से छूटकारा मिलेगा आजादी के बाद पहली बार ही बनी इस सड़क में घटिया निर्माण खुलेआम दिखाई दे रहा है। और जिम्मेदार आँखे मुदे तमाशा देख रहे है। ग्रामीणों ने शिकायत भी की लेकिन उनकी आवाज को दवाने का प्रयास किया जा रहा है। एक और सरकार लाखो रुपया खर्च कर  गुणवत्ता युक्त कार्य का निर्देश ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और इंजिनियर को दे रही है। लेकिन उनके आदेश सिर्फ कागजो तक ही सिमित है।
 सीसी सड़क में निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व जनपद पंचायत द्वारा किसी भी निर्माण कार्य की रुपरेखा तय की जाती है। जिसमे सड़क इंजिनियर की देखरेख में बनेगी इस्टिमेट के आधार पर सड़क निर्माण एजेंसी बनाती है। लेकिन तहसील मुख्यालय पर बन रही सड़कों पर गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नही दिया जा रहा है। मिट्टी के कपे से और बिना बायब्रेटर के उपयोग से निर्माण कार्य जारी है। अभी तो निर्माण कार्य चल ही रहा है और सड़क के पीछे दरारे भी पड़ने लगी। जो सड़क आठ इंच बनना था। जिसमे चार इंच कच्चा माल और चार इंच पक्का माल लेकिन सड़क में कच्चा माल का उपयोग ज्यादा और ऊपर कई जगह दो इंच से तीन इंच पक्का माल डाला गया है। उक्त सड़क को लेकर ग्रामीणों का दावा है कि अगर इस सड़क से किसानों के ट्रेक्टर ट्राली निकले तो यह सड़क चार महीने में ही भ्रस्टाचार की भेट चढ़ जायेगी।

शोपीस के लिए रखी बालू रेत

लगभग दो सो मीटर की सड़क मिट्टीयुक्त रेत जिसमे कपे की मात्रा ज्यादा है। उससे आधे से ज्यादा सड़क का काम कर दिया है और अब अधिकारियो और जागरुक लोगो को दिखाने के लिए दो ट्राली बालू रेत का ढेर लगा दिया है  जो शोपीस बनकर रह गया।

क्या कहते जिम्मेदार और
अपने कार्यो के प्रति कितने है सजग

🔼इस संबंध में इंजीनियर नीलू सागर को उनके मोबाइल नम्बर पर काल किया लेकिन काल रिसीब नही किया। मेसेज के माध्यम से घटिया सड़कों की फोटो भेजी लेकिन जबाब नही दिया गया।

🔼 इंजीनियर को भेजकर दिखबाता हु। सड़क की जांच करवाई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
बी, जी, सोलंकी
जनपद सी ओ, खिरकिया

🔽सहा, विकास विस्तार अधिकारी बी डी मालवीय  का मोबाइल स्विच ऑफ था।

*एलफिंस्टन रेल्वे स्टेशन पर भगदड़ में 15 लोगों की मौत*


*एलफिंस्टन रेल्वे स्टेशन पर भगदड़ में 15 लोगों की मौत*

पवित्र समय न्यूज़
मुंबई

 *मुंबई* / मुंबई के एलफिन्सटन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। यह हादसा सुबह 10 बजकर 15 मिनट के करीब हुआ। जानकारी के अनुसार घायलों की संख्या फिलहाल 30 से ऊपर बताई जा रही है
बताया जा रहा है कि घटना सुबह १०:१५ बजे की है। सेंट्रल लाइन के परेल स्टेशन और वेस्टर्न रेल लाइन के एलफिंस्टन स्टेशन को कनेक्ट करने वाले ब्रिज पर पीक ओवर की भीड़ थी। घटना के समय जब अचानक बारिश आयी, तब सभी लोग ब्रिज पर ही रुक गए। ब्रिज पर भीड़ बढ़ने लगी, जबकि कोई उतरने को तैयार नहीं था। ऐसी स्थिति में सेंट्रल लाइन की ट्रेन पकड़ने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी और इसी घटना ने भगदड़ का रूप ले लिया।
 कई प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट होने के डर की वजह से अचानक से स्टेशन पर भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग टूटकर गिर गई, जिससे यह दुर्घटना हो गई। उन्होंने बताया कि 40 से 45 लोग घायल हुए हैं। हादसे की वजह से वेस्टर्न रेलवे सेवा प्रभावित हो गई है। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने घायलों को के ई एम अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि छुट्टी होने की वजह से स्टेशन पर भीड़ अधिक थी।

Thursday, 28 September 2017

शक्ति की भक्ति में डूबा सिराली नगर जगह जगह चल रहे धार्मिक कार्यक्रम, कई जगह हो रहा कन्या भोजन


शक्ति की भक्ति में डूबा सिराली नगर
जगह जगह चल रहे धार्मिक कार्यक्रम, कई जगह हो रहा कन्या भोजन

पवित्र समय न्यूज़

हरदा/ सिराली, जिले भर में नवरात्र की धूम है। वही भक्तगण माँ दुर्गा की भक्ति में लीन है। नगर में  कई जगह विशाल भंडारे तो कई जगह माँ के जगराते का दौर चल रहा है। माँ के प्रति अटूट प्रेम और श्रद्धा का यह नवरात्रि का पर्व पर चारो और माँ के जयकारे गूंज रहे है। महिलाएं पुरुष बच्चे सब नो दिनों का उपवास रखकर घर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते है। गुरुवार को दुर्गा अष्टमी  के दिन  नया बस स्टेंड नवदुर्गा उत्सव समिति सिराली द्वारा विशाल कन्या भोजन का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमे देर रात्रि तक नन्ही नन्ही बालिकाओं को समिति के सदस्यों द्वारा भोजन कराया गया।
 जो देर रात्रि तक चलता रहा।
 
लगाया माँ को छप्पन भोग
हुई महाआरती

गुरुवार को रात्रि 8 बजे दुर्गाअष्टमी  पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति नया बस स्टेंड सिराली में समिति सदस्यों द्वारा माँ को छप्पन भोग लगाया गया और रात्रिकालीन आरती के दौरान प्रसादी का वितरण किया गया।इस मौके पर सेकड़ो श्रदालुओ ने प्रसादी ग्रहण की। माँ के इस विशाल दरबार में प्रतिदिन सेकड़ो महिला पुरुष वह श्रद्धालुगण आरती में शामिल हो रहे है। विशेष साज सज्जा और आकर्षक पांडाल डेकोरेशन को गुर्जर टेन्ट हाउस द्वारा आकर्षक रूप दिया गया है। जहाँ भक्तो की भीड़ से सहज ही माँ के प्रति एक अलग ही लगाव देखने को मिल रहा है। विगत दिनों दाना बाबा नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भी विशाल लगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें महिला मंडलो द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।

29 को सिराली में होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

गांधीचोक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा 29 सितम्बर को तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में  अखिल भारतीय  कवि सम्मेलन का आयोजन रात्रि 9 बजे रखा गया है। जिसमे जाने माने कवि और कवियित्री अपनी रचनाओं कविताओं के माध्यम से धूम मचाएंगे।समिति के अध्यक्ष सोमेश अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यकम को सफल बनायें।

ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोलने के दिए निर्देष


ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोलने के दिए निर्देष

पवित्र समय न्यूज़

हरदा / खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोलने के निर्देष प्राप्त हुए है। जिला आपूर्ति अधिकारी  ओपी पांडेय ने बताया कि ऐसे ग्राम पंचायतों की सूची विभाग की बेवसाइट पर प्रदर्षित है। दुकानों के आवंटन हेतु म.प्र.सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 10 की उपधारा (1) के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी, बहुप्रयोजन सोसाइटी एवं महिला स्व-सहायता समूह तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति को पात्रता है।इस संबंध में आॅनलाईन आवेदन हेतु प्रारूप एवं निर्देष विभाग की बेवसाइट पर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में उपलब्ध कराये जावेंगे। आॅनलाईन आवेदन हेतु विभागीय बेवसाइट पर लिंक दिया जावेगा, जिसके माध्यम से आवेदन किये जा सकेगें। पात्र संस्थाओं से आॅनलाईन आवेदन दिनंाक 04 अक्टूबर 2017 से 25 अक्टूबर 2017 तक प्राप्त किये जावेंगे। रिक्त पंचायतों की उचित मूल्य दुकान हेतु इच्छुक पात्र संस्थायें निर्धारित समयावधि में आॅनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

अनुज्ञा के बिना नलकूप खनन प्रतिबंधित, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी करेगे सतत मानिटरिंग


अनुज्ञा के बिना नलकूप खनन प्रतिबंधित,  अनुविभागीय राजस्व अधिकारी करेगे सतत मानिटरिंग

पवित्र समय न्यूज़

हरदा /कलेक्टर अनय द्विवेदी ने एक आदेश को जारी कर मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम  के तहत हरदा जिले को जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। आदेश में सम्पूर्ण हरदा जिले में नये वैयाक्तिक (प्रायवेट) खनन होने वाले नलकूप, हैंण्डपम्प पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। आदेषित किया गया है कि बिना सम्यक अनुमति के कोई भी प्रायवेट ट्यूबबेल/हैंण्डपम्प का खनन नहीं किया जावेगा और ना ही इस अवधि के दौरान जल स्त्रोतों से कृषि सिंचाई औद्योगिक कार्य हेतु उपयोग बिना सक्षम अनुमति किया जावेगा। इस आदेश का उल्लंधन होने पर संबंधित के विरूद्व नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाकर दंडित किया जावेगा। नलकूप खनन/सिंचाई की अनुज्ञा जारी करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सर्व जिला हरदा को अपने-अपने क्षेत्राधिकार हेतु अधिकृत किया  है। समस्त ट्यूबवेल खननकर्ता जो हरदा जिले में पंजीकृत है वे अपने वाहन का स्थान नियत करेंगे जिसकी सूचना कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को देंगे। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उक्त सूची की प्रति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को भी प्रेषित करेंगे। वाहन को नियत स्थल से अन्यत्र किसी भी कार्य से ले जाने हेतु पूर्व सूचना कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 24 घंटे के पूर्व देकर लिखित अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त ही वाहन को हटायेंगे। वाहन को नियत स्थल से हटाने पर उक्त अनुमति वाहन चालक के पास होना आवश्यक है। यदि कोई भी वाहन बिना अनुमति के नियत स्थल से अतिरिक्त पाया गया या अनुमति वाहन चालक के पास नहीं पाई गयी तो यह माना जावेगा कि वह खनन कार्य हेतु उपयोग में लाया जा रहा था और नियमानुसार कार्यवाही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की जावेगी। यदि किसी अन्य सूत्रों से ज्ञात होता है कि वाहन का परिवहन या खनन का कार्य किया गया हे तो उसकी जवाबदेही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अमले की होगी एवं संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिले से बाहर के नलकूप वाहन यदि मुख्य मार्ग से अन्यत्र स्थान पर पाये जाते है तो यह माना जायेगा कि वे खनन कार्य हेतु संलिप्त है एवं कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के माध्यम से आगामी कार्यवाही की जावेगी। अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सतत मानीटरिंग सुनिश्चित करेंगे एवं समस्त कार्यवाही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से करावेंगे।

आपराधिक प्रवर्ति के तीन जिलाबदर


तीन जिलाबदर

हरदा /कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी अनय द्विवेदी ने अपराधिक प्रवृत्ति के जीवनराम गौर पिता रामेश्वर गौर निवासी-ग्राम धौलपुरकलां तहसील रहटगांव जिला हरदा के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए छः माह की अवधि तथा साजिद अली पिता जफर अली मुसलमान निवासी इमलीपुरा, राकेश उर्फ चोटी पिता जयनारायण विश्नोई निवासी खमलाय हाल मुकाम सरकार कालोनी हरदा जिला हरदा के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए एक वर्ष की अवधि हेतु हरदा एवं उससे लगे समीपवर्ती जिले होशंगाबाद, खण्डवा, देवास, सीहोर और बैतूल जिले की राजस्व सीमा से आदेश प्राप्ति के 48 घण्टे के अन्दर निष्कासन आदेश जारी किये है।

जागो युवा पैनल ने मनायी शहीदे आजम भगतसिंह जंयती


जागो युवा पैनल ने मनायी शहीदे आजम भगतसिंह जंयती

पवित्र समय न्यूज़

हरदा । शहीदे आजम भगतसिंह की 110 वीं जंयती  गुरुवार को मनायी गई। जागो युवा पैनल के युवाओ ने शहीदे आजम भगतसिंह की कुर्वानी से प्रेरणा लेते हुऐ शहीद गैलरी नगरपालिका परिषद मे जाकर युवाओ ने भारत माता के लाल शहीदे आजम भगतसिंह की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर इंकलाब जिन्दाबाद, वंदे मातरम के जय घोष के नारे लगाकर शहीदो को शत शत नमन कर युवाओ को नशे की लत की गुलामी से आजादी के लिए सभी युवाओ ने शहीदे आजम भगतसिंह की जंयती पर संकल्प लिया की वर्तमान युवा पीढी को नशे की लत से मुक्त करने के लिए अभियान चलायेगे तकि युवा वर्ग अपने देश एवं अपनी संस्कृति का गौरव बढाने मे आगे आयेगे। शहीद भगतसिंह की जयंती मे करणसिंह चौहान एवं शुभम सौलकी, करण ठाकुर, शुभम यादव, अरूण मालवीय, विनय, धमेन्द्र, मन्दक राज उपस्थित थे।

Wednesday, 27 September 2017

भाजपा की कूटनीति का प्रचार प्रसार करेगा प्रेरक संघ मोदी सरकार ने रोजगार के नाम पर शोषण किया - राजपूत


भाजपा की कूटनीति का प्रचार प्रसार करेगा प्रेरक संघ

मोदी सरकार ने रोजगार के नाम पर  शोषण किया - राजपूत

पवित्र समय न्यूज़

हरदा--  30 सितम्बर 2017 के बाद साक्षर भारत के संविदा प्रेरको की सेवा समाप्त हो जाएगी     भारत देश की समस्त ग्राम पंचायतों स्तर पर 2 हजार रु प्रतिमाह के मानदेय के आधार पर एक महिला और एक पुरुष की की नियुक्ति वर्ष 2012 मैं की गई थी , जिसमे प्रेरक द्वारा ग्राम पंचायत का सर्वे कर 15 वर्ष से 60 वर्ष तक उन निरक्षरों को चिन्हित किया जो कभी पढ़ नही पाए , इन निरक्षरों को बिना सामग्री के पढ़ाया बच्चो ओर बुर्जगों के पढ़ाने मैं
कितनी मुश्किल आती है उनको केंद्र तक लाने मैं क्या क्या परेशानियों का सामना करना पड़ता , प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि आज प्रेरको की महेनत से देश की साक्षरता 81 प्रतिशत हो चुकी है लेकिन स्वर्णिम भारत और अच्छे दिन ओर 56 इंच सीने के ढ़िढोरा पीटने वाली मोदी सरकार ने देश के लाखों प्रेरको व उनके परिवार के ऊपर संकट के बादल खड़े कर दिए लगातार 5 वर्ष तक मोदी सरकार ने रोजगार के नाम पर शोषण किया है और लाखों  प्रेरको को बेरोजगार कर दिया अब प्रेरक कही का नही रहा इस उम्र के पड़ाव पर क्या कर सकता है मध्यप्रदेश व केंद्र सरकार की इस तानाशाही ओर जो बड़ी बड़ी बाते करते उनका ये निर्णय देश सहित मध्यप्रदेश के लगभग 25000 प्रेरको व उनके परिवार का भविष्य अंधकार मैं हो जाएगा , मोदी  सरकार रोजगार नही दे सकती है तो उनको कोई हक नही है किसी को बेरोजगार करने का सरकार याद रखे 5 लाख प्रेरक है पूरे भारत मे ओर प्रदेश मे 25 हजार है।आप नोट बन्दी  कर सकते हो तो हम सब मिलकर वोट बन्दी भी कर सकते है और सेवा समाप्ति से पहले हमरा रूखा हुआ मानदेय देना था और मध्यप्रदेश मैं अभी तक 5 माह का मानदेय नही दिया गया और सेवा समाप्ति कर दी आर्दश प्रांतीय संविदा प्रेरक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ओर समस्त प्रेरक संघ ने केंद्र सरकार के इस फैसले की घोर निंदा की है ओर आगामी चुनावी समय आप भी 5 लाख ओर मध्यप्रदेश के 25 हजार प्रेरको का भी परिणाम देखे 2 अकटुम्बर के बाद सभी जिलो प्रदेशव्यापीआंदोलन कर भाजपा की कूटनीति का प्रचार किया जायेगा।

मंडी दोषी है न की किसान - रामनिवास खोरे किसानों के साथ सौतेला व्यवहार बंद करे प्रशासन


मंडी दोषी है न की किसान - रामनिवास खोरे

 किसानों के साथ सौतेला व्यवहार बंद करे प्रशासन

पवित्र समय न्यूज़

हरदा/ जिले में ग्रीष्मकालीन मुंग उड़द खरीदी 17 जून से 18 जुलाई तक खरीदी करने का प्रसाशन ने तय किया गया। खरीदी प्रारंभ से पूर्व क्या मध्यप्रदेश शासन या जिला प्रशासन की क्या योजना बनाई गई।उक्त योजना से मंडी प्रसाशन खरीदी एजेंसियों को अवगत कराया गया या मंडी प्रशासन ने अपनी मर्जी से किसानों को एक ट्राली पर एक अनुबंध दिया किसानों को उनके खाते अनुसार खातेसह मांगे जाने पर क्यों नही दिया गया
             उक्त संदर्भ में मंडी दोषी है न की किसान उक्त आरोप भारतीय मजदूर किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास खोरे ने जिला कलेक्टर को सोपे पत्र में कहा श्री खोरे ने कहा कि ग्रीष्मकालीन मुंग उड़द खरीदी में यदि प्रशासन के बोये गये मुंग से अधिक आवक दिखी तो उस समय जांच टीम बनाकर जांच क्यों नही की गई। मंडी क्षेत्र में भी सभी मंडियों में  खरीदी में अलग अलग अनुबंध शर्ते क्यों रखी गई। इसी प्रकार 6 बिंदुओं पर जिलाधीश को सोपे पत्र पर शीघ्र ही किसानों की समस्या का निराकरण कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई  की मांग की है।

भाजपा मंडल सिराली के कार्यकर्ताओ ने की नगर के मुख्य बाजार में सफाई


भाजपा मंडल सिराली के कार्यकर्ताओ ने की नगर के मुख्य बाजार में सफाई

पवित्र समय न्यूज़
हरदा म,प्र

सिराली/ पंडित दीनदयाल
 उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत  प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के प्रेरणा स्वरुप भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष् श्री सत्यनारायण जी शर्मा के नेतृत्व में दाना बाबा मंदिर से गांधी चौक तक साफ सफाई  की एवम् व्यापारी बंधुओ से दुकानों के सामने डस्ट बिन रखने का निवेदन किया एवम् सफाई हेतु प्रेरित किया इस अवसर पर सिराली भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी राजेश कुशवाह भाजपा नेता मुन्नालाल  कुशवाह रामशंकर गुप्ता वेदप्रकाश शर्मा भूपेंद्र  राजपूत लोकेन्द्र  पटेल कान्हा  अग्रवाल अजय इंगले फजल मोहम्मद प्रेमनारायण काजवे
लक्ष्मीनारायण  बघेल रामकृष्ण लखोरे बबलू  घावरी आदि ने सराहनीय सहयोग किया।

जिले में कानून एवं व्यवस्था कायम रखने हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त


जिले में कानून एवं व्यवस्था कायम रखने हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त

पवित्र समय न्यूज़

हरदा /कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा दशहरा/देवी विर्सजन एवं मोहर्रम  सदभावनापूर्वक मनाये जाने को दृष्टिगत रखते हुये जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। श्रीमती प्रियंका गोयल, संयुक्त कलेक्टर-थाना हरदा क्षैत्र, संजय उपाध्याय, अनुविभागीय दंडाधिकारी खिरकिया, थाना सिराली क्षैत्र विष्णुप्रसाद यादव, डिप्टी कलेक्टर हरदा-थाना खिरकिया क्षैत्र,  भानुप्रतापसिंह तहसीलदार टिमरनी-थाना टिमरनी क्षैत्र, के.सी. पाण्डे, तहसीलदार हंडिया-थाना हंडिया क्षैत्र,  आदित्य तिवारी, ना. तहसीलदार रहटगांव-थाना रहटगांव क्षैत्र, निमेश देशमुख, ना. तहसीलदार हरदा-थाना हरदा क्षैत्र में श्रीमती गोयल संयुक्त कलेक्टर हरदा के मार्गदर्शन में, अनुराग उइके ना. तहसीलदार खिरकिया/सिराली-ग्राम दीपगांवकला क्षैत्र। त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये सभी अनुविभागीय दंडाधिकारीयों को उनके सम्पूर्ण अनुविभाग क्षैत्रान्र्तगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने का उत्तरदायित्व होगा। अधिकारीयों को दिये गये क्षेत्रान्र्तगत कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी के अधिकार प्रदत्त करते हुये उत्तरदायित्व निर्वहन की कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया  है। निर्देष दिए है कि त्यौहार के दौरान कानून एवं व्यवस्था के संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी एवं गतिविधि की निगरानी रखकर जानकारी से समय-समय पर जिला दण्डाधिकारी हरदा एवं अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी जिला हरदा को अवगत करावेंगे।

Tuesday, 26 September 2017

सुदामा नगर में रामकथा का छटे दिवस पर प्रभु राम के वनवास का वर्णन हुआ


सुदामा नगर में रामकथा का छटे दिवस पर प्रभु राम के वनवास का वर्णन हुआ

हरदा/ मंगलवार को सुदामा नगर में चित्रा इमली दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्री में कथा वाचिका पूजा वशिष्ठ द्वारा कथा के क्षष्ठम दिवस पर प्रभु राम के वनवास का  व्रतांत भक्तो को सुनाया संजीव झांकियों के साथ महाराज जी

 ने कहा कि जब विवाह के बाद भगवान राम को राजा बनाने का ऐलान कर दिया, तो देवता और संतों के मन में विचार उठा कि जब भगवान राम को राजगद्दी सौंप दी जाएगी तो हमें रावण के अत्याचारों से कौन मुक्त कराएगा। इस पर विचार करते हुए मां सरस्वती से प्रार्थना की और मां सरस्वती मंथरा की जिह्वा पर बैठ गई। राजा दशरथ ने जब राम की सौगंध खाकर कहा कि तुम हमसे जो चाहो मांग लो, तब कैकेयी ने भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगा, तब दशरथ ने कहा कि कैकेयी तुम्हारे सिर पर आज कोई पिशाच बैठ गया है जो आप मेरी मौत चाहती हो। क्योंकि मै राम के बिना जीवित नहीं रह सकता और जब राम वनवास को चले जाएंगे, तो मेरी मौत और तुम्हारा विधवा होना निश्चत है। घर में पहली बार कलह देखकर राम व्यस्थि हो गए। अत: हमें अपने कलह को बच्चों के समक्ष नही करना चाहिए। मां कौशिल्या ने कहा कि यदि पिता का आदेश वन जाने का है तो मेरा अधिकार रोकने का था किन्तु जब मां ने ही आदेश किया है तो मैं तुम्हें रोकूंगी नही और राम-सीता, लक्ष्मण वन चले जाते है। उन्होंने कहा कि भक्त तो भगवान की पूजा करता ही है और भगवान उसकी कामना पूरी करते ही हैं लेकिन कभी कभी भगवान भी भक्त की शरण में चले जाते हैं और भगवान को भी भक्त की बात को मानना पड़ता है। यह प्रसंग आज उस वक्त चरितार्थ हो उठा, जब श्रीराम, लक्ष्मण और सीता मां के अयोध्या से वन जाते वक्त का प्रसंग हजारों भक्तों को वर्णित किया। महाराज जी ने जैसे ही श्रीराम कथा के इस महत्वपूर्ण और भावनापूर्ण प्रसंग को सुनाया, पंडाल में मौजूद नर-नारी के नेत्रों से अश्रुधारा बहने लगी।

प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘सौभाग्य’ योजना भ्रमित एवं राजनैतिक स्वांग कांग्रेस ने पहले ही विद्युत कनेक्शन मुफ्त में दिये थे गरीबों को: अरूण यादव


प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘सौभाग्य’ योजना
भ्रमित एवं राजनैतिक स्वांग
कांग्रेस ने पहले ही विद्युत कनेक्शन मुफ्त में दिये थे गरीबों को: अरूण यादव      

भोपाल 26 सितम्बर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘सौभाग्य’ योजना की शुरूआत किये जाने पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री देश की जनता को गुमराह एवं भ्रमित करने का लगातार कलुषित प्रयास करते आ रहे हैं। उन्होंने यूपीए के शासनकाल में लागू की गई राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का नाम बदलकर ‘सौभाग्य’ योजना किये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
श्री यादव ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में प्रत्येक गरीब परिवार को योजना में शामिल कर उन्हें निःशुल्क विद्युत कनेक्शन यूपीए शासनकाल में दिये गये और वर्ष 2014 तक लगभग 96 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के माध्यम से गरीबों और दलितों के घरों में बिजली भी पहुंचायी गई, शेष 4 प्रतिशत आबादी इस योजना से वंचित रह गई थी, उन्हें इस योजना का लाभ देने के स्थान पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनसे 500 रू. प्रति कनेक्शन लिये जाने की घोषणा की है, जो गरीबों के साथ छलावा है, क्योंकि इन गरीब परिवारों को भी राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत मुफ्त में विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने का अधिकार है।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विद्युतीकरण किया था और इस दौरान वे गांव जहां अतिगरीब और दलित समुदाय रहता है, उनके घरों तक विद्युत खंभे नहीं पहुंच सके थे, उनके घरों को रोशन करने के लिए वर्ष 2004 में श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में मनमोहनसिंह की सरकार ने गरीबों-दलितों के घरों तक बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना लागू कर निःशुल्क कनेक्शन प्रदाय किया और वर्ष 2014 तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली पहुंचा दी गई थी और जो थोडी आबादी इस योजना से वंचित रह गई थी, उन्हें एनडीए सरकार आने के बाद राजनैतिक कारणों से योजना को बंद कर दिया था और अब उसी योजना का राजनैतिक फायदा उठाने के उद्देश्य से जनता को भ्रमित करने के लिए नये नाम ‘सौभाग्य’ से लॉंच कर गरीबों और दलितों से जो दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत है, से 500/- रू. प्रति कनेक्शन लिया जाना घोर अन्याय है। श्री यादव ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि यूपीए शासनकाल मंे लागू की गई ग्रामीण क्षेत्रों में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की तर्ज पर ही गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदाय किये जाये।

भाजपा विधायक के खिलाफ 25 लाख का मानहानि का नोटिस जारी


भाजपा विधायक के खिलाफ 25 लाख का मानहानि का नोटिस जारी

पवित्र समय न्यूज़

इंदौर/ सरदारपुर विधायक वेलसिह भुरिया के खिलाफ इंदौर के पत्रकार अर्पण जैन "अविचल" ने 25 लाख का मानहानि नोटिस अपने वकील मे माध्यम से जारी किया ज्ञात हो की विगत दिनों धार में एक किसान सम्मेलन में विधायक द्वारा अशोभनीय भाषा का उपयोग कर पत्रकारों को सबोधित किया था। जिससे पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।

रामशंकर जी गुप्ता बने सिराली भाजपा नगर अध्यक्ष


रामशंकर जी गुप्ता बने सिराली भाजपा नगर अध्यक्ष

सिराली /भाजपा पार्टी में नगर के सहज सरल मिलनसार जमीनी भाजपा  कार्यकर्ता रामशंकर गुप्ता को नगर अध्यक्ष बनाया गया। मिडिया प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया की मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी जिला महामंत्री गजेन्द्र  शाह जिला मंत्री गोपाल सोनी की अनुसंसा एवं जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा पूर्व राजस्व मंत्री  कमल जी पटेल एवम् विधायक कुँवर श्री संजय जी शाह की सहमति से  रामशंकर गुप्ता को सिराली भाजपा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाजपा नेता राजेश कुशवाह गोकुल इंगले भोला शंकर कुशवाह मुन्नालाल कुशवाह कैलाश अग्रवाल कमल कौशिक धर्मेन्द्र सिंदा कान्हा अग्रवाल आदि ने श्री गुप्ता को बधाई दी एवं वरिष्ठ नेताओ का आभार माना।

हार्डकोर भाजपा में सॉफ्ट शिवराज

न काहू से बैर...राघवेंद्र सिंह

पवित्र समय न्यूज़
 भोपाल मध्यप्रदेश

लेखक भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार
राघवेंद्र सिंह

वैसे तो बीते हफ्ते में सूबे की सियासत में काफी कुछ गंभीर घटनाएं हुई हैैं मगर सत्ता विपक्ष दोनों की बहुत ठंडी प्रतिक्रिया देखने को मिली। किसानों को मात्र 5.70 रु. मुआवजे का भी मामला देखने में आया जबकि किसानों को बीमा प्रीमियम के रूप में करीब 150 रु. से 1200 रु. तक जमा करने पड़े थे। यह राशि कम ज्यादा हो सकती है लेकिन मुआवजे के रूप में 5, 10, 15, 17 रुपए किसानों को मिलना यह जख्मों पर मरहम के बजाए नमक छिड़कना नहीं बल्कि रगड़ना माना जाएगा। ऐसे ही नशे के लिए बदनाम नरसिंहपुर अब महिलाओं की कोख पर डाका डालने के लिए भी बदनाम हो रहा है। पिछले नौ महीनों में सरकारी अस्पताल में 600 महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिए गए। अब इसकी जांच हो रही है कि गर्भाशय निकालना सही था या गलत। इन दोनों मुद्दों पर न तो सरकार ने कोई उच्च स्तरीय जांच शुरू की और न विपक्ष नींद से जागा। यह तब हो रहा है जब अगले साल चुनाव होने हैैं और वोट पाने के लिए जनता के हितैषी बनने के मामले में कोई भी दल आगे नहीं आ रहा है। इन सबसे अलग एक अच्छी बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कठोर और धुर दक्षिण पंथी भाजपा के नेता होने के बाद भी कर्ई मामलों में उदार भी हैैं।
अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान पार्टी के सॉफ्ट फेस बनकर उभर रहे हैैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मर्तबा गुजरात में इस वर्ग से मिलने आये लोगों से टोपी पहनने से भी इनकार कर दिया था। अब यह अलग बात है कि जापान के प्रधानमंत्री को वे अहमदाबाद की एक मस्जिद में ले गए थे। खैर यह वोट कबाड़ने के सियासी दांवपेंच और चुनाव टोटके हो सकते हैैं। शिवराज सिंह इन सबसे थोड़ा अलग नजर आते हैैं। हालांकि उनकी पार्टी का जो डीएनए है उसमें उदार होना भी तलवार की धार पर चलने जैसा जोखिमभरा काम है।
भाजपा में एक जमाना था जब कट्टर राष्ट्रवाद के नाम पर लालकृष्ण आडवाणी सबसे आगे थे और उदारवादी चेहरे के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी। आडवाणी ने जब राम मंदिर यात्रा शुरू की तब बताते हैैं कि अटलजी इसके पक्ष में नहीं थे। लेकिन जब रथ यात्रा समाप्त हुई तो उसकी सभा में आडवाणी ने मुंबई में कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो अटलजी हमारे प्रधानमंत्री होंगे। हार्डकोर आडवाणी से जब पार्टी नेताओं ने सवाल किए तो उन्होंने कहा था कि यह मैैं नहीं बल्कि देश चाहता है। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी सभाओं में इस तथ्य का जिक्र करती थीं लेकिन अब ऐसे हार्डकोर लीडर देखने में नहीं आते जो अपने उदारवादी प्रतिस्पर्धी लीडर का नाम नेतृत्व के लिए आगे बढ़ाएं। इन तमाम तथ्यों का जिक्र करने के बाद हम सीएम शिवराज पर आते हैैं। पिछले दिनों मध्यप्रदेश में मदरसों की स्थापना के बीस सालाना जलसे में शिरकत के दौरान सीएम ने मदरसों को दी जाने वाली वार्षिक राशि को दुगना करने का ऐलान किया। अब यह रकम राज्य सरकार मदरसों को 25 हजार के बजाए 50 हजार रुपये सालाना देगी। भाजपा और संघ के कुछ नेताओं को नापसंद हो सकती है। दूसरी तरफ इस समारोह में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मदरसा बोर्ड के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। समझा जाता है कि अगले साल इन दोनों राज्यों में भी मध्यप्रदेश के साथ विधानसभा चुनाव होने हैैं। अगर पार्टी हाईकमान को शिवराज की यह सॉफ्ट लाइन जंची तो राजस्थान और छग में भी मदरसों के लिए इस किस्म के ऐलान हो सकते हैैं। अगर ऐसा हुआ तो यह शिवराज की अल्पसंख्यकों के लिए उदारवादी योजना का विस्तार माना जाएगा। मगर भाजपा और संघ परिवार की लाइन के हिसाब से यह जोखिमभरा कदम भी है।
सीएम शिवराज ने मदरसों के जलसे में कहा कि वे सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर रहने के हिमायती हैैं और उनकी सरकार में वे ऐसा कर भी रहे हैैं। मुख्यमंत्री निवास पर हर धर्म के त्यौहार मनाए जाते हैैं। वे दीवाली की तरह ईद के मौके पर भोपाल में लोगों से रोड शो के जरिए ईद की मुबारकबाद देने वाले इकलौते मुख्यमंत्री में शामिल हैैं। कुल मिलाकर हार्डकोर नरेंद्र मोदी की तुलना में शिवराज की उदार नीति उन्हें राजनैतिक खतरों के मैदान में ले जाती है। इसके पीछे यह भी संभव है कि संघ परिवार के कुछ ताकतवर प्रचारकों का समर्थन उन्हें हासिल है। मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान कहते हैैं कि सूबे के भाजपा नेताओं में शिवराज सिंह अल्पसंख्यकों के ज्यादा निकट हैैं। मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष औसाफ शाहमीरी खुर्रम सीएम के संबंध में कहते हैैं कि ऐलानों पर जब तक अमल न हो कोई मायने नहीं है।
बाक्स-1
इसे कहते हैैं जख्मों पर नमक रगड़ना
कहने को तो किसान पुत्र शिवराज  सिंह मुख्यमंत्री है।
लेकिन किसानों की हालत दिन ब दिन खराब हो रही है। सूखे से पीडि़त आधे राज्य से किसान फसल बीमा में पांच-पांच, दस-दस रुपये के मुआवजा चेक लेकर अपनी किस्मत पर रोएं या हंसें समझ में नहीं आ रहा है। इस पर जले पर नमक छिड़कने वाली बात यह है कि सरकार ने इस पर संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई का ऐलान नहीं किया। किसानों से प्रीमियम के रूप में लगभग डेढ़ सौ से बारह सौ से अधिक रुपये वसूल किये गये हैैं। आंकड़ों के हिसाब से यह कम ज्यादा हो सकता है मगर मुआवजा प्रीमियम से भी कम मिले यह कैसे संभव है। ऊपर से एक मंत्री इसे जायज बताते हैैं। अब यह किसान समझ नहीं पा रहा है कि फसल बीमा से किसानों को लाभ मिलना था या बीमा कंपनियोंं को। बहरहाल सरकार की खामोशी जख्मों पर नमक रगड़ने जैसी है। प्रदेश में किसानों के मंदसौर आंदोलन में सात किसानों को पुलिस ने गोली मार दी थी। इससे घबराई सरकार ने प्रति मृतक एक-एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। लेकिन उसके बाद फिर सरकार सुस्त हो गई। किसानों की समस्याएं दूर नहीं हुईं तो अक्टूबर में किसान बड़ा आंदोलन करने वाले हैैं। इसमें फसल बीमा, कृषि उत्पाद का बाजार मूल्य तय करना प्रमुख है।
बाक्स-2
सियासत में सोती कांग्रेस
अगले वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव होने हैैं और जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस कोई बड़ा आंदोलन, प्रदर्शन करने की तैयारी में नहीं है। मंदसौर किसान आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के बजाए उसे ठंडे बस्ते में डालने का पाप पहले ही वह अपने खाते में डाल चुकी है। ऐसे में किसानों को मिल रहे मुआवजा चैक को लेकर भी वह सड़क पर नहीं उतरी है जबकि किसानों में बेचैनी है और वे अब किसान यूनियन के झंडे तले आंदोलन की तैयारी कर रहे हैैं। संभव है कि कांग्रेस बाद में इसका श्रेय लेने की कोशिश करे। दूसरा नरसिंहपुर के मामला है जिसमें नौ माह में 600 महिलाओं के गर्भाशय निकालने की सनसनीखेज घटना हुई है। सरकार स्तर पर भी इसके पीछे किसी गिरोह के होने की आशंका की जांच करायी जा रही है। देश भर में अपनी तरह का यह बहुत संगीन मामला है। लेकिन कांग्रेस अभी भी जनता से जुड़े मुद्दों पर बयानबाजी से आगे नहीं निकल पाई है। कांग्रेस के कुछ नेता नए प्रदेश अध्यक्ष की प्रतीक्षा में हैैं। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बदलने के बाद इस बात की अटकलें तेज हैैं कि नए अध्यक्ष की ताजपोशी कभी भी हो सकती है। अब इस प्रतीक्षा में कांग्रेस की पूरी फौज मैदान ए चुनाव के बजाए बैरेक में आराम फरमा रही है। देखिए आगे आगे होता है क्या?
बाक्स-3
दागदार होता विदिशा...
सम्राट अशोक की नगरी विदिशा पर लगता है किसी की बुरी नजर लग गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का दूसरा गृह जिला इनसे भले ही रोशन हो रहा हो लेकिन सेक्स सीडियो ने इसे दागदार भी कर दिया है। विदिशा के उजले पक्ष पर एक और मंत्री की सीडी कृष्णपक्ष बनकर चर्चाओं में बनी हुई है। इसी तरह के कांड में पहले राज्य के सफलतम वित्त मंत्रियों में शुमार राघवजी को मंत्री पद खोना पड़ा था अब एक और मंत्री इस कतार में आ गए हैैं। अगले कैबिनेट विस्तार में उनकी विदाई तय मानी जा रही है। यह महाशय सीएम कैबिनेट के महत्वपूर्ण किरदार रहे हैैं। इसके पहले भी विदिशा जिले से ही व्यापमं घोटाले में दूसरों के पाप अपने सिर लेने वाले मंत्री पहले सरकार फिर पार्टी से रुखस्त होने का खामियाजा भुगत चुके हैैं।

Monday, 25 September 2017

माँ के दरबार में पहुचकर बेटी बचाओ अभियान को सार्थक कर रहा महिला बाल विकास विभाग


माँ के दरबार में पहुचकर बेटी बचाओ अभियान को सार्थक कर रहा महिला बाल विकास विभाग

पवित्र समय न्यूज़
हरदा (म, प्र)

खिरकिया/ जिले में नवरात्रि के चलते जगह जगह माँ की आराधना एवं भक्ति भाव में जहां ग्रामीण डूबे हुए है। ऐसे मौके पर महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रेखा चोरे, ममता जोशी, अंजू सोनी के साथ प्रत्येक पांडाल सहित सिराली के प्रत्येक वार्ड में ग्रामीणों को जागरूक कर पात्र हितग्राही लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ ले  साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  बालिकाओं को मिलने बाली शासन की अन्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील कर लोगो को समझाइस दे रही है। सिराली में नया बस स्टेंड स्थित नवदुर्गा उत्सव समिति के विशाल पांडाल में महिला बाल विकास विभाग सुपरवाइजर रेखा चोरे ने ग्रामीणों से चर्चा में कहा कि पात्र हितग्राही अपनी वेटियो को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने अपने वार्ड में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर योजना का लाभ ले श्रीमती चोरे ने कहा कि बेटियों को बोझ न समझे बेटी आने वाले कल का भविष्य है। महिला बाल विकास विभाग  ने जन्म से लेकर बड़ी होने तक नारी शक्ति के उत्थान विकास के लिए अनेको योजनाओं का संचालन किया है। इसके अलावा लाडली योजना , बेटी बचाओ अभियान के पत्रक भी बाटे और पांडाल में चस्पा किये ।

*षड्यंत्रपूर्वक की गई FIR के विरोध में एकजुट हुए पत्रकार* *प्रशासनिक खबरों के बहिष्कार के साथ क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी


*षड्यंत्रपूर्वक की गई FIR के विरोध में एकजुट हुए पत्रकार*

*प्रशासनिक खबरों के बहिष्कार के साथ क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी


*जल्द फूंका जाएगा chmo का पुतला*

 खरगोंन /   स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में एकत्रित होकर समस्त समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारो ने पत्रकारो के साथ हो रहे दुर्व्यवहार , शासकीय आयोजनों की सूचनाओ में भेदभाव , अनदेखी  और पत्रकार साथी फरीद शेख  पर झूठी और षड्यंत्र पूर्वक दर्ज की गई रिपोर्ट की कार्रवाई के विरोध में एक जुट होकर संगठित लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है । पत्रकार फरीद शेख के विषय में जिला प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से आक्रोशित होकर अब संभाग एवं प्रदेश स्तर के प्रशासनिक अधिकारियो एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियो के सम्मुख विषय रखते हुएे झूठी FIR कर मानसिक प्रताड़ित करने वाले संलिप्त जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग के साथ  ही क़ानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया हैं।
इस प्रकार की घटनाओं की पूनरावृत्ति रोकने के लिए और प्रशासन को  एहसास दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन व प्रशासनिक खबरों के बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया ।
प्रेस क्लब के समस्त साथीयो ने एकमत होकर निर्णय लिया है कि जब तक प्रशासन अपनी गलत की गई कार्रवाई को ख़ारिज नही करता तब तक कलमबद्ध हड़ताल प्रशासन को लेकर की जायेगी ।इस हेतु शशि शर्मा अध्यक्ष प्रेस क्लब खरगोंन व् प्रेस क्लब के अन्य वरिष्ट  साथीयो के मार्ग दर्शन में आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
जिला मुख्यालय के समस्त पत्रकारों के साथ ही इस आंदोलन में जिले के समस्त पत्रकार भी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। घटित घटनाक्रम स्वतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए दुःखद होकर चिंतनीय है। यह सीधे सीधे पत्रकारिता के अस्तित्व को चुनौती है.....जिसका हर कलमकार डटकर मुकाबला करेगा और पत्रकारिता को दबाव में लेने की कोशिश करने वाले तत्वों की मंशा को फलित नही होने देगा।

*प्रशासन की कार्यवाही  सवालो के घेरे में*

अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के विरुद्ध हुई इस कार्रवाई ने अनेक प्रश्नों को जन्म दिया है जो प्रशासन को कटघरे में खड़ा करती है। अब पत्रकार भी शासकीय आयोजनों व खबरों का तब तक बहिष्कार करेंगे जब तक पत्रकारों के साथ न्याय नही होता। साथ ही जिले में व्याप्त गड़बड़झाला को लेकर मुखरित पत्रकारिता की जाएगी।

   बैठक में शामिल पत्रकार साथियों ने अपने विचार रखे और शासन प्रशासन के नुमाइंदों की मनमानी और पत्रकारिता की आवाज को दबाने के प्रयासों की भ्रत्सना की ।

इस बैठक में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोज रधुवंशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, आशुतोष पुरोहित, पूर्णा ठाकुर ,  विशाल छटिये , आशीष रघुवंशी, अजय तिवारी ,विवेकवर्धन श्रीवास्तव, मनीष मड़ाहर,  राजकुमार सोनी, अमित भटोरे ब्रजेश राठौड़ , शुभम बबलने, हेमंत पगारे, रोहित भावसार ,सुरेश चंदेल, करण चौहान, अनवर जिन्दरण, यादवेंद्र सिंह, शकील खान, साजि़द खान, अलताभ आज़ाद, आवेश परसाई, त्रिलोक रामनेकर, नरेंद्र भटोरे, कांतिलाल कर्मा , शेखर कौशल, तेजकुमार बर्बे,  हबीब आज़ाद,ललित खेड़े, प्रवीण पाल,ओम रामनेकर, मोहन जायसवाल, जीवन जायसवाल, तरुण सोनी, सुरेंद्र सेन, सुरेंद्र ठाकुर, अंकित बड़ोले, सदाशिव वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, दिनेश सागोरे, शैलू भाई, उमेश रेवलिया, संदीप मड़ाहर,राकेश जायसवाल, राजू यादव,चंद्रशेखर कर्मा,अमित जैन, नीरज भावसार, पप्पू ठक्कर, रवि डीजी, अबरार शेख, आदि शामिल हुए ।

निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता होगी


निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता होगी

पवित्र समय न्यूज़
हरदा ( म, प्र,)

हरदा /उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रियंका गोयल ने जिले के तीनो विकास खंड स्त्रौत समन्वयक अधिकारी को 01 अक्टूवर 2017 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगिता के आयेाजन के निर्देश दिए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस के अवसर पर बच्चों के मन में वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान की भावना की अेार अधिक विकसित करने की दृष्टि से जिले की शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं की निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयेाजन किया जाना है। प्रतियोगिता अपने विकासखंड स्तर पर शैक्षणिक संस्थान हरदा/टिमरनी/खिरकिया में आयेाजित कर प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय का चयन कर उक्त प्रतिभागियों को जिला स्तर पर प्रतियोगिता हेतु सम्मिलित करें ताकि जिला स्तर पर आयेाजित प्रतियोगिता में प्रथम (5,000/-),द्वितीय (3,000/-) ,तृतीय (2,000/-) पात्र पाये गये प्रतिभागियों का पुरूस्कार राषि वितरण हेतु गठित समिति के माध्यम से चयन किया जाकर जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को मुख्यमंत्रीजी द्वारा 01 अक्टूवर 2017 को राज्य स्तर पर पुरस्कृत राषि प्रथम (10,000/-) ,द्वितीय (8,000/-) ,तृतीय (6,000/-) प्रदान किया जावेगा। षैक्षणिक संस्थानों से चयनित प्रतिभागियों को नियत स्थान पर आयेाजित प्रतियोगिता में सम्मिलित कराना सुनिष्चित करें ताकि चयनित प्रतिभागियों के नाम राज्य स्तरीय पुरूस्कार हेतु नामांकित किया जावेे।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को शतायु सम्मान से सम्मानित होंगे बुजुर्ग


अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को शतायु सम्मान से सम्मानित होंगे बुजुर्ग

पवित्र समय न्यूज़
हरदा ( म, प्र,)

हरदा /समय सीमा में निराकृत किए जाने वाले प्रकरणों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर विकास  केडी त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में श्री त्रिपाठी ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के साथ ही समय सीमा वाले विभागीय आवेदन पत्रों का शीघ्र निराकरण किया जाए। बैठक में उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि द्वितीय तिमाही की समाप्ति पर आवंटित लक्ष्यों को पूरा किया जाए।उन्होने कहा कि स्वच्छता ही सेवा तथा पानी रोको अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों को बढ़ाया जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल द्वारा बताया गया कि सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्ध जनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को शतायु सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस दिन आयोजित होने वाले समारोह में वृद्धजनों को शतायु सम्मान के रूप में शॉल-श्रीफल व एक हजार रूपए की नगद राशि भेंट की जायेगी। इनकी जानकारी के लिये संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ ,नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पाबंद किया गया है।

स्कूलों में हुआ हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन


स्कूलों में हुआ हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन

सिराली/ खिरकिया विकासखंड के ग्राम जिनवानिया  मानपुरा भगवानपुरा मुडासेल बिचपुरी की प्राथमिक व माध्यमिक शालाऔ मे सोमवार को हाथ धुलाई कार्यक्रम सम्पन हुआ। जानकारी देते हुए शिक्षक प्रेमनारायण राठौर ने  बच्चो को बताया कि खाना खाने से पहले साबुन हाथ साफ करके खाना चाहिए एव गन्दे हाथो के दुष्परिणाम बताये कार्यक्रम मे  संध्या सराठे , पुजा दुवे ,कल्पना जैन ,किशोरीलाल सावले दिपक इन्दौरे मुकेश राठोर आदि शिक्षक शिक्षिका मौजुद रहे।

रिपोर्ट, अजय कुशवाह जिनवानिया

पत्रकारों की हत्याओं के विरोध में ज्वाइंट जर्नालिस्ट एक्शन कमेटी का विशाल मोर्चा पत्रकार संगठनों ने दिया उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देश में पत्रकार सुरक्षा कानून को लाए जाने की मांग


पत्रकारों की हत्याओं के विरोध में ज्वाइंट जर्नालिस्ट एक्शन कमेटी का विशाल मोर्चा

पत्रकार संगठनों ने दिया उप जिलाधिकारी को ज्ञापन
देश में पत्रकार सुरक्षा कानून को लाए जाने की मांग

PAVITRA SAMAY NEWS


मुंबई। ज्वाइंट जर्नालिस्ट एक्शन कमेटी के बैनरतले सितंबर माह में तीन पत्रकारों की हत्या किए जाने की घटना का निषेध करते हुए देश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर मुंबई के पूर्वी उपनगर के चेंबूर में स्थित आंबेडकर गार्डन से एक मोर्चा निकालकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उप जिलाधिरी सुनील भिसे को एक ज्ञापन सौंपा और उनसे मांग किया कि इस ज्ञापन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजकर पत्रकार सुरक्षा कानून को बनाने के लिए सिफारिश करें।

पत्रकार सुरक्षा कानून एक्ट बने
पत्रकारों ने निकाली  रैली

              ज्वाइंट जर्नालिस्ट एक्शन कमेटी से संबध में छह पत्रकार संगठनों क्रमश: अखिल भारतीय हिन्दी पत्रकार संघ, नवनिर्माण पत्रकार संघ, बहुजन पत्रकार संघ, प्रजासत्ता पत्रकार संघ, मुंबई समूह पत्रकार संघ, स्टार जर्नालिस्ट वेलफेयर एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए एक  विशाल मोर्चा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर गार्डन से निकालकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह मोर्चा आंबेडकर गार्डन होते हुए एम वार्ड पहुंचा और वहां से सांडू गार्डन होते हुए उपजिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उप जिला अधिकारी सुनील भिसे को ज्ञापन दिया। मोर्चे का नेतृत्व अखिल भारतीय हिन्दी पत्रकार संघ, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सी. द्विवेदी,  नवनिर्माण पत्रकार संघ के अध्यक्ष दीपक अढ़ाव और बहुजन पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश मंगरे ने संयुक्त रुप से किया। मोर्चे को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय हिन्दी पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी ने कहाकि पत्रकारों की हत्या करने से माफियाओं व अराजकतत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उन पर अंकुश लगाने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून जरूरी हो गया है। नवनिर्माण पत्रकार संघ के अध्यक्ष दीपक अढ़ाव ने कहाकि पत्रकारों की सुरक्षा का कानून नहीं लाया जाता है, तो पूरे महाराष्ट्र में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

पत्रकारों की हत्या के विरोध में पत्रकारों में आक्रोश

पत्रकारों के मोर्चे में महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का मुददा छाया रहा, वहीं उप जिलाधिकारी कार्यालय पर जब मोर्चा पहुंचा तो अनेक वक्ताओं ने तीनों पत्रकारों की हत्या का मुददा उठाया। बिहार में पत्रकार पंकज मिश्रा और हाल ही में त्रिपुरा में पत्रकार शांतनू भौमिक की हत्या का मामला जोरदार ढंग से उठाते हुए उप जिलाधिकारी सुनील भिसे से कहाकि पत्रकारों की हत्या के जो मामले हो रहे हैं, उस पर शासन-प्रशासन कडा कदम उठाए और पत्रकार सुरक्षा कानून को पास करवाकर पत्रकारों की रक्षा का दायित्व संभाले। ज्वाइंट जर्नालिस्ट एक्शन कमेटी से संबधित पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक संगठन न्यारा फाउंडेशन के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने मोर्चे में हिस्सा लिया। मोर्चे में पत्रकार राज पांडेय, कमल वर्मा, फखरुद्दीन हाशमी, देव बलदेव सिंह, मो. शरीफ कुरेशी, रूपकुमार रघुवंशी, बनवारी दुबे, गणेश जायसवाल, भोला विश्वकर्मा, दीपक पवार, कैलाशराव पाटिल , प्रीतम गोवर्धन, राजकुमारी वाल्मीकि, नियाज खान, सन्देश पाटिल सहित सैकडों की संख्या में पत्रकार बंधू, दक्ष नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

स्कूल के 54 छात्र छात्राओं का किया स्वास्ध परीक्षण, लगाया टिका


स्कूल के 54 छात्र छात्राओं का किया स्वास्ध परीक्षण, लगाया टिका

PAVITRA SAMAY NEWS
HARDA, MP,

हरदा/ करीबी ग्राम कुकरावद की तक्ष शिला बिद्या मंदिर में सोमवार को एन ए एम हंसा शर्मा, सुनीता वघेले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फरीदा बी आशा कार्यकर्ता द्वारा स्कूल के 54 छात्र छात्राओं को टीटनेस का टिका लगाया और स्वास्ध्य परीक्षण किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानपाठक अजय टाले , संजय चौधरी, सुनील वघेले, अभिनय चोरे, मुकेश सिटोके , दीपक खोरे, राकेश सिसोदिया, सौरभ तिवारी उपस्थित थे।

स्कूल के 54 छात्र छात्राओं के किया स्वास्ध परीक्षण, लगाया टिका


स्कूल के 54 छात्र छात्राओं का
किया स्वास्ध परीक्षण, लगाया टिका

PAVITRA SAMAY NEWS
HARDA, MP,

हरदा/ करीबी ग्राम कुकरावद की तक्ष शिला बिद्या मंदिर में सोमवार को एन ए एम हंसा शर्मा, सुनीता वघेले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फरीदा बी आशा कार्यकर्ता द्वारा स्कूल के 54 छात्र छात्राओं को टीटनेस का टिका लगाया और स्वास्ध्य परीक्षण किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानपाठक अजय टाले , संजय चौधरी, सुनील वघेले, अभिनय चोरे, मुकेश सिटोके , दीपक खोरे, राकेश सिसोदिया, सौरभ तिवारी उपस्थित थे।

Sunday, 24 September 2017

अजब तेरा जलवा गजब तेरी माया , तेरे चौखट पर जो भी आया बड़े बड़ो ने सर झुकाया महिला भजन मंडलो द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियां, भजन सुनने उमड़ा जनसैलाव


अजब तेरा जलवा गजब तेरी माया , तेरे चौखट पर जो भी आया बड़े बड़ो ने सर झुकाया

महिला भजन मंडलो द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियां, भजन सुनने उमड़ा जनसैलाव

PAVITRA SAMAY NEWS
  HARDA, MP

सिराली/  अजब तेरा जलवा गजब तेरी माया , तेरे चौखट पर जो भी आया बड़े बड़ो ने सर झुकाया इस प्रकार सुंदर सुरीली आवाज व् ढोलक की थाप के साथ  होशंगावाद की श्री रेवा महिला मंडल  सुक्कर बाडा द्वारा नगर  में दाना बाबा नबदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित विशाल लगड़ी प्रतियोगिता में महिला मंडल द्वारा शानदार प्रस्तितिया दी। जिसने हजारो महिला पुरुषो का मन मोह लिया उपस्थित श्रोतागणों द्वारा जोरदार तालियां बजाकर महिला मंडलो का अभिवादन किया किया गया।इसके अलावा माँ रेवा मंडल नेमावर द्वारा भी महिला शक्ति द्वारा श्रीकृष्ण गोपियों एवं माँ दुर्गा      के शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी। अन्य जगह से पधारी महिला भजन मंडलियों में तारा बालिका मंडल जोदरा जिला रायसेन , माँ दुर्गा मंडल बकतरा जिला रायसेन सहित नन्ही बालिकाओं के द्वारा भी भजनों कीर्तन का दौर देर रात्रि तक चलता रहा।
  कार्यक्रम के पुर्व महिला भजन मंडलियों का  दाना बाबा नबदुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष जगदीश कुशवाह,  सिराली सरपंच आरती कमल कौशिक, थाना प्रभारी कचंन सिंह ठाकुर द्वारा पुष्पगुछ भेट कर महिला मंडलो का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में समिति द्वारा मंचासीन अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि सरपंच आरती कमल कौशिक, सिराली थाना प्रभारी कचंन सिंह ठाकुर, एन पी छापरे, भाजपा नेता गजेंद्र शाह, भोला कुशवाह, धर्मेंद्र सिन्दा, श्याम माहेश्वरी, चेतन कौशिक ,सोमेश अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश सोलंकी, और सत्यनारायण गौर ने किया।

30 बर्षो से होती आ रही माँ की स्थापना, नागरिको ने की सराहना

नगर की सबसे पुरानी नबदुर्गा उत्सव समिति में समिति के सदस्य निस्वार्थ भाव से तन मन धन से दस दिनों तक माँ की भक्ति में लीन रहते है। एकता और पारदर्शिता की मिसाल यह समिति बर्षो से दाना बाबा नवदुर्गा उत्सव समिति माँ दुर्गा की स्थापना करते आ रही है। इसके अलावा विशाल कन्या भोज का आयोजम भी समिति द्वारा रखा जाता है। जिसमे हजारो लोग भोजन प्रसादी का लाभ लेते है।पिछले 30 बर्षो से प्रतिबर्ष समिति द्वारा अलग अलग प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजन होता रहा है। रविवार को भी 31 वा आयोजन विशाल लगड़ी प्रतियोगिता में महिला मंडलो द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसने हजारो महिला पुरुषो का मन मोह लिया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने समिति के कार्यो की सराहना की।


सिराली पुलिस स्टाप का भी विशेष सहयोग रहता है।

थाना परिसर के मुख्य द्वार पर स्थित दाना बाबा का स्थान बर्षो पुराना है। यहाँ पर हनुमान जी का भी स्थान है। गणेश उत्सव व् नवरात्रि में पुलिस स्टाप द्वारा बिशेष सहयोग किया जाता है। इन मोको पर प्रतिबर्ष कन्या भोज का आयोजन थाना परिसर में बर्षो से होता आ रहा है। लेकिन पुलिस और आम जनता के बेहतर तालमेल यहाँ पर होने वाले कार्यक्रमो में देखने को सहज ही मिल जायेगा।

राज्यस्तरीय स्कूल ओलम्पियाड खो-खो प्रतियोगिता धार , सिराली की छात्र छात्राये लेंगे भाग




राज्यस्तरीय स्कूल ओलम्पियाड खो-खो प्रतियोगिता धार  ,
सिराली की छात्र छात्राये लेंगे भाग

PAVITRA SAMAY NEWS
HARDA, MP


 हरदा। ’स्कूल चले हम और खेल हम’ शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित स्कूल ओलम्पियाड राज्य स्तरीय शालेय खो-खो खेल प्रतियोगिता जिला धार में सतपुडा वैली हा.से स्कूल सिराली के चयनित खिलडियों ने सिराली एवं जिले का नाम रोशन किया। कोच सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की स्कूल ओलम्पियाड की प्रतियोगिता विगत 4 दिनों से जिला धार में आयोजित हो रही है। जिसमें  सिराली से पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडियों का चयन हुआ , जिसमें स्वाति सिंदा, मोनिका गौर,  राजेन्द्र बांके, नें  धार में प्रतियोगिता भाग लिया। खिलाडियों चयन होने के उपरांत राष्टीय स्तरीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगे। चयनित खिलाडियों कों जिला खेल अधिकारी राजेश बिलिया, बलराम जाट, संकुल प्रभारी श्री पंवार, संस्था प्राचार्य श्रीमति योगिता राजूपत, भागवत सिंह चौहान, प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह चौहान, एवं सतपुडा वैली स्कूल परिवार ने बधाई दी।

आगामी त्योहारो के मद्देनजर सिराली पुलिस ने ग्रामीणों से किया जन सवांद


आगामी त्योहारो के मद्देनजर सिराली पुलिस ने ग्रामीणों से किया जन सवांद

 PAVITRA SAMAY  NEWS
HARDA  ,MP

सिराली/पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह अति. पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील  के निर्देशानुसार सिराली पुलिस ने  ग्राम सोनपुरा , उमरी, पिपल्या , खुदिया, दुगालिया मे थाना प्रभारी उनि कंचनसिंह ठाकुर के व्दारा जनसंवाद का आयोजन किया गया जिसमे आगमी त्योहारो में शांती व्यावस्था कायम रखने को कहा  इसके अलावा पुलिस ने ग्रामीणों को ढंग माफियाओ से सावधान रहते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को मोबाईल पर अपनी पर्सनल जानकारी एटीएम नम्बर पासबर्ड नम्बर न दे।इसके अलावा असामाजिक तत्व गॉव में दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सुचना दे। पुलिस टीम ने   ग्रामीनो को थाना सिराली , थाना प्रभारी सिराली, पुलिस कंट्रोल रूम हरदा के नंबर नोट कराए  । जन सवांद मे सउनि कमलसिह चौहान, सउनि कौशल dixit आर. अमरीश थे ! साथ ही नगर सिराली के दुर्गा उत्सव समिति मेघनाथ चौक ,बजरंग मोहल्ला , नहारजंगल मे जनसंवाद किया एंव दुर्गा समिति के सदस्यो को आवश्यक दिशानिर्देश दिये एंव शांति व्यावस्था बनाये रखने की हिदायत दी

तिलभांडेश्वर की नगरी सिराली में 29 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन


तिलभांडेश्वर की नगरी सिराली में 29 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

पवित्र समय न्यूज़
हरदा ( म,प्र,)

हरदा/सिराली देश के जाने माने ख्यातिनाम कवि 29 सितम्बर की रात को सिराली में धूम मचाएंगे। ग़ांधी चोक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन तिलभांडेश्वर शंकर मंदिर में आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के ख्यातिनाम कवी कविताओं का पाठ करेंगे। इस कवि सम्मेलन में लपेटे में नेताजी फेम ओज कवि गौरव चौहान, हास्य रस के सबरस मुरसानी, कानपुर निवासी गीतकार धीरज सिंह चंदन, श्रंगार रस की भोपाल की कवियत्री डॉ नमृता श्रीवास्तव, हास्य कवि सुमित मिश्रा औरछा, श्रंगार रस की कवियत्री निशा पंडित उज्जैन, गीतकार और हास्य कवि मुकेश जोशी मासूम के साथ ही सब टीवी फेम कॉमेडियन हिमांशु बबंडर कविताओं का पाठ करेंगे। समिति के अध्यक्ष सोमेश अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन का संचालन कवि सुमित मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं को बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल का होम हवन व भंडारा 29 सितंबर को


हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल का होम हवन व भंडारा 29 सितंबर को

पवित्र समय ब्यूरो

मुंबई-कुर्ला (प.)के हलावपुल में विगत 23 वर्ष से हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल की ओर से नवरात्र पर्व धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।इस सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल का होम हवन व भंडारा 29 सितंबर को संपन्न होगा।हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल के अध्यक्ष हरेश गुजेटी ने बताया कि वर्ष 1994 से इस मंडल द्वारा नवरात्र का पर्व धूमधाम से निरंतर मनाया जा रहा है।नौ दिन तक मनाये जाने वाले नवरात्र पर्व में संपूर्ण परीसर देवीमय हो जाता है।मंडल के अध्यक्ष हरेश गुजेटी ने बताया कि 29 सितम्बर को रूपम बिल्डिंग के सामने हलावपुल में सत्यनारायण पूजा व महाभंडारा का आयोजन किया गया है।और एक अक्टूबर को विसर्जन होगा।

पत्रकार फरीद शेख FIR प्रकरण में निष्पक्ष जांच की जाएगी : डीजीपी ऋषि शुक्ला


पत्रकार फरीद शेख FIR प्रकरण में निष्पक्ष जांच की जाएगी : डीजीपी ऋषि शुक्ला


भोपाल। मध्यप्रदेश में जबसे शिवराज सिंह की सरकार बनी है तब से मध्यप्रदेश में पत्रकार और पत्रकारिता सुरक्षित नहीं है और आए दिन पत्रकार प्रताड़ित हो रहे हैं फर्जी और षड्यंत्र करके पत्रकारों पर कई FIR दर्ज की जा चुकी है। पत्रकारों को प्रताड़ित करने के लिए आए दिन की धज्जियां उड़ाते हुए कई प्रशासनिक अधिकारी ने पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं हैं।

अब नया मामला बंसल न्यूज़ खरगोन के रिपोर्टर फरीद शेख का है खरगोन में मात्र दो माह पहले ही पदस्थ हुई सीएमएचओ डॉ. वंदना खरे ने पत्रकार फरीद शेख और एक अन्य पत्रकार के खिलाफ  अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया गया।

इस मामले में पुलिस द्वारा पत्रकार फरीद के पक्ष को सुने और जाँच किये बिना सीधे प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, साथ ही एक अन्य धारा एस.सी./ एस.टी. एक्ट की धारा लगाईं गई है। पत्रकार फरीद शेख़ के द्वारा सीएमएचओ डा. वंदना खरे को कोई जातिसूचक शब्द नहीं कहे गए परन्तु दुर्भावना पूर्वक यह धाराए भी लगाई गई है |

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार संगठन
"जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया"(जय) के मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष विनय जी डेविड ने आज मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला जी से मुलाकात कर प्रकरण में गंभीर चर्चा और लिखित ज्ञापन सौपकर पत्रकार फरीद शेख की FIR पर निष्पक्ष जांच कर प्रकरण में खात्मा लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर पुलिस महानिर्देशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला जी ने निष्पक्ष जांच करने के आश्वासन दिया।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सलामत खान ने संगठन की तरफ से पत्रकारों के विरुद्ध की गई FIR के विरोध में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच किए जाने की बात कही। ज्ञापन सौपने के अवसर पर "जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया" के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनोद मिश्रा, पत्रकार अमन खान हर्ष न्यूज़, पत्रकार शेलेन्द्र रावत हर्ष न्यूज़, पत्रकार मोहन अय्यार, पत्रकार सोहन खान शामिल थे।

हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल का होम हवन व भंडारा 29 सितंबर को

हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल का होम हवन व भंडारा 29 सितंबर को

पवित्र समय न्यूज़

मुंबई-कुर्ला (प.)के हलावपुल में विगत 23 वर्ष से हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल की ओर से नवरात्र पर्व धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।इस सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल का होम हवन व भंडारा 29 सितंबर को संपन्न होगा।हलावपुल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल के अध्यक्ष हरेश गुजेटी ने बताया कि वर्ष 1994 से इस मंडल द्वारा नवरात्र का पर्व धूमधाम से निरंतर मनाया जा रहा है।नौ दिन तक मनाये जाने वाले नवरात्र पर्व में संपूर्ण परीसर देवीमय हो जाता है।मंडल के अध्यक्ष हरेश गुजेटी ने बताया कि 29 सितम्बर को रूपम बिल्डिंग के सामने हलावपुल में सत्यनारायण पूजा व महाभंडारा का आयोजन किया गया है।जबकि एक अक्टूबर को विसर्जन होगा।

15_september_to_14_october_2017_new

<iframe src="//www.slideshare.net/slideshow/embed_code/key/z1hnuwORXCiBB5" width="668" height="714" frameborder="0" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" style="border:1px solid #CCC; border-width:1px; margin-bottom:5px; max-width: 100%;" allowfullscreen> </iframe> <div style="margin-bottom:5px"> <strong> <a href="//www.slideshare.net/secret/z1hnuwORXCiBB5" title="Pavitra samay 15_september_to_14_october_2017_new" target="_blank">Pavitra samay 15_september_to_14_october_2017_new</a> </strong> from <strong><a href="https://www.slideshare.net/abhimanbharat" target="_blank">Santosh Tiwari</a></strong> </div>

एक एक रुपया इकठ्टा कर मोहल्ले के बच्चो ने बनाया दुर्गा माँ का मंदिर


एक एक रुपया इकठ्टा कर
 मोहल्ले के बच्चो ने बनाया दुर्गा माँ का मंदिर


पवित्र समय न्यूज़
 हरदा (म,प्र,)

हरदा सिराली/ मोहल्ले के बच्चो का जुनून और माँ के प्रति भक्तो की  एक अटूट श्रद्धा का उदाहरण है। नगर के मेघनाथ चोक पर एक एक रुपया एकत्र कर मोहल्ले के बच्चो ने माँ का मंदिर बना दिया।और पिछले 30 साल से मेघनाथ चोक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा माता रानी की स्थापना इस मंदिर परिसर में होती आ रही है। श्रद्धा और भक्ति में डूबे इस मोहल्ले के ज्यादातर लोग गरीब परिवार से है। जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। लेकिन माँ के प्रति अटूट श्रद्धा के कारण पुरे भक्तिभाव तरीके से इस मंदिर परिसर में नो दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम चलते रहते है। नोवे दिन विशाल कन्या भोज का आयोजन समिति की और से रहता है  जिसमे हजारो लोग भोजन प्रसादी का लाभ लेते है। बर्ष में एक बार इस मंदिर समिति द्वारा डंडा लगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है जिसमे आसपास की भजन मंडलिया आकर अपने विशेष लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देकर बर्षो से चली आ रही परंपरा को जीवंत बनाने में अहम भूमिका निभाते आ रही है।

कैसे हुआ मंदिर का निर्माण

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह माता का स्थान बर्षो पुराना है। यहाँ पर एक छोटा सा ओटला था । 20 साल पहले पूर्व विधायक कमल पटेल ने इस मंदिर के चबूतरे के लिए 25 हजार रूपये दिए थे। उसके बाद मोहल्ले के युवाओं एवं नन्हे बच्चो द्वारा प्रत्येक रविवार मंदिर की दान पेटी बाजार में घुमाकर एक एक रुपया इकट्ठा कर इस मंदिर के निर्माण में लगाया। और आज इस मंदिर में पूरे बर्ष धार्मिक कार्यक्रम चलते रहते है।

तीन साल पहले किया वादा भूल गए विधायक संजय शाह

तीन बर्ष पहले आयोजित डंडा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक संजय शाह ने मंदिर के ऊपर अतिरिक्त छत डालने का वादा समिति सदस्यों से किया था। लेकिन तीन बर्ष बीत जाने के बाद भी अपना वादा पूरा नही कर पाए। अगर विधायक संजय शाह छत के लिए आर्थिक सहयोग राशि दे देते तो और भी मंदिर के विकास में काम आती । फिर भी युवाओ ने हार नही मानी गरीब वर्ग के होने के बाद भी तन मन धन से मंदिर की देखरेख और कार्यक्रम में कोई कसर नही छोड़ते।

saibabanews1@gmail.com

सिराली पुलिस ने निकाला प्लेग मार्च सिराली- जिला पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल के निर्देशानुसार सिराली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ के साथ काले कमांडो निकले नगर भ्रमण पर ।नवरात्रि एवं मोर्हरम के दोनों ही पर्वो को देखते हुए नगर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसी के मद्देनजर पुलिस स्टाफ द्वारा पूरे नगर में भ्रमण कर फ्लेगमार्च  निकाला गया।पुलिस ने फ्लेगमार्च निकालकर जहा आमजन के विश्वास को दिलाया वही असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस फोर्स ने नगर की भोगोलिग स्थिति का जायजा लिया और पूरे कस्बे में पैदल मार्च निकाला वही असामाजिक तत्व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को स्पष्ट अहसास करा दिया कि अगर त्योहारों के समय हल्की सी भी गलती करने की कोशिश की तो उनकी अब खेर नहीं रहेगी।

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...