Friday, 31 August 2018

*साकीनाका पुलिस के एक समाज के दरिंदे को किया गिरफ्तार*

बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में लगा पोस्को

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 31 अगस्त 2018

मुंबई-देश भर में महिलाओं व बच्चियों के साथ हो रहे अश्लीलता और छेड़छाड़ व बलात्कर जहां थमने का नाम नही ले रहा है। जो देश की राजधानी या उत्तर भारत के अधिकतर ऐसे मामले आ रहे है। वही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर साकीनाका पुलिस स्टेशन की हद में एक समाज के दरिंदे ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करके मानवता को शर्मसार कर दिया वो तो गनीमत रही कि जोस नगर मोहिली गांव के युवाओं और सामाजिक लोगों ने उक्त दरिंदे को पकड़ कर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया जहां साकीनाका पुलिस ने चश्मदीदों के बयान के आधार पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय समाजसेवक रोनाल्ड एंथोनी ने अन्य स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आरोपी व्यक्ति  रोनाल डिकोस्टा को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ लिया और नागरिकों ने
पिटाई करके साकीनाका पुलिस के हवाले कर दिया जहां पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान रोनाल डिकोस्टा गोवा का है।
*कुर्ला टर्मिनस पर गरदुल्लो और रिक्शा चालकों की दादागिरी चरम सीमा पर*

मनसे नेता नितिन नांदगांवकर ने कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 31 अगस्त 2018

मुंबई-कुर्ला टर्मिनस पर चरसी गरदुल्लो के आतंक से तो यात्री व स्थानीय लोग परेशान चल रहे है, लेकिन जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय नेता नितिन नांदगांवकर को लगातार शिकायतें मिलने के कारण उन्होंने मध्य रात्रि को कुर्ला टर्मिनस का जायजा लिया तो कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।चरसी गरदुल्लो के अलावा रिक्शा चालकों द्वारा दूर दराज से आने वाले यात्रियों को मन माना किराया वसूला जा रहा है, यही नही प्रायवेट गाड़ियों की तोड़फोड़ तो चालकों गाड़ी मालिक से हाथापाई की जा रही है।खास बात यह भी देखने को मिल रही है रिक्शा चालकों के पास लायसेंस तथा बेंच भी नही होते हैं और तो और सभी रिक्शा चालक शराब,या अन्य नशीले पदार्थो का सेवन करके यात्रियों को सरेआम लूट खसोट का धन्दा शुरू है।ज्ञात हो कि कुर्ला टर्मिनस पिछले कुछ वर्षों से अय्यासी का अड्डा बन चुका है चरसी गरदुल्लो के डर के कारण बहुत से यात्री परेशानी झेल कर यात्रा करते है, जबकि टिकट की काला बाजारी भी सरेआम होती है,जहाँ पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बनकर देखते है।और कुछ दलालों का कहना है कि रेलवे पुलिस व ट्रैफिक पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तक ब्लैक टिकट तथा रिक्शा चालकों को हफ्ता देना पड़ता है।जिससे उनको यहा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। गौरतलब है कि इस प्रकार कानून व्यवस्था का मजाक बना कुर्ला टर्मिनस पर मनसे नेता ने मध्य रात्रि के समय चलने वाले कारोबार की पोल खोल दी है जो कानून व्यवस्था के लिये बड़े ही दुःखद बात है।

Thursday, 30 August 2018

*मुंबई से सटे ठाणे जिले में अवैध क्लब और मटका जुगार की भरमार*

पवित्र समय न्यूज(मुंबई/ठाणे) 31 अगस्त 2018

मुंबई/ठाणे : महाराष्ट्र राज्य में तत्कालीन सरकार के कड़े फैसले और कार्रवाई से जहां मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मटका जुगार और क्लबो पर पूर्णरूप से पावंदी लग गयी लेकिन जैसे जैसे वर्तमान सरकार के ढीले रवैये के कारण पुनः मटका जुगार तथा क्लब शुरू हो गये है जो समाज के लिये घातक बीमारी साबित हो रहा है।ज्ञात हो कि पिछले कुछ वर्ष पहले बाबू नाडार नामक मटका किंग क्लब संचालक पर अवैध कारोबार के चलते पुलिस ने कार्रवाई की जिसे लगभग डेढ़ वर्ष तक सजा काटनी पड़ी वही बाबू नाडर ठाणे पूर्व स्थित कोपरी में मटका जुगार और क्लब चलाकर नागरिकों को लूट रहा है।तो दूसरी तरफ ठाणे पश्चिम में साई मोरेश्वर,इंडियन,वेलकम,आर.के.रवि.आनंता नाम से सोशल क्लब है लेकिन उनकी आड़ में करोड़ो रूपये के सटे बाजी शुरू है।जिसे सामाजिक दृष्टि से चलाकर प्रशासन की आंखों में धूल झोंका जा रहा है।खास बात यह भी है कि उक्त क्लबो में तीन पत्ते,फेक पत्ता,काट्टी,रम्मी,सौदा बाजी जैसे जुगार चलाया जा रहा है।जो समाज के लिए एक बीमारी से कम नही है।सूत्रों ने बताया कि यह क्लब जुगार मटका जुगार से कई परिवार बर्बाद हो गये तो कुछ लोग अपराध जगत में चले गये जिससे उनका परिवार तबाह हो गया है।पिछले बहुत अर्शे से शुरू यह लूटमार के धंदे की शिकायत जब तत्कालीन सरकार को मिली और पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय आर.आर.पाटिल ने कठोर निर्णय लेते हुये पुलिस प्रशासन को आदेश दिया और जोर शोर से कार्रवाई हुई कुल मिलाकर सभी मटका जुगार और क्लब बन्द हो चुके थे लेकिन वर्तमान सरकार के ढीले रवैये के कारण मुंबई तथा ठाणे में जगह- जगह मटका जुगार शुरू किये जा रहे है।जिससे युवा पीढ़ी तो बर्बाद हो रही साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गयी है।खास बात यह भी है कि मटका जुगार की लत में लोग चोरी डकैती या घर के सामान तक बेच रहे है। जिससे अपराध पनप रहा है।एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पवित्र समय को बताया कि पिछली सरकार की तर्ज पर वर्तमान सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश दिया जाये ताकि अवैध क्लब और मटका जुगार पूर्णरूप से बंद हो सके और लोगों को बर्बाद होने से बचाये।

*अदभुत है लेकिन सत्य है, हीरे में गणपति की प्रतिमा*


पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 30 अगस्त 2018

मुंबई-वैसे धर्म और आस्था पर अनेक प्रकार के धर्म गुरुओं द्वारा प्रवचन और अपने अपने धर्म को अधिक महत्व दिया जाता है।लेकिन आज हम एक अनमोल रत्न हीरे के अंदर गणेश की प्रतिमा के बारे में बताना चाहते है।वैसे आज तक पेड़ो के पत्तो तथा फल पेड़ो पर गणेश की प्रतिमा देखी होगी मगर अदभुत है लेकिन सत्य है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व के हीरा बाजार में 10 में से 8 हीरे वाली भारतीय हीरा इंडस्ट्रीज में रफ हीरा बहुत आता है। जिसे गुजरात के सूरत में कच्चे माल की खरीदी करने वाले बंकिम भाई शाह जो वर्तमान में मुंबई के हीरे व्यापार में है।जिनके हाथ में एक ऐसा स्टोन आया है जो एकदम गणपति की प्रतिमा लगती है।खास बात यह भी है कि जो कच्चा हीरा एक दम कुदरती लगता है,और 48.11 कैरेट का पिलास कलर का ग्रीन है,यही नही 70 मिमी.ऊँचाई है तो 60 मिमी.गोलाई तथा 30 मिमी.जड़ाई युक्त है।यह अदभुत हीरा देखकर विश्व हीरा बाजार में यह कयास लगाया जा रहा है कि यह हीरा इतिहास का पहला और कुदरती हीरा पत्थर मिला है जिसमें गणपति प्रतिमा होना कुदरती करिश्मा को दर्शाता है।खास बात यह भी है उक्त गणेश प्रतिमा के आकर के पत्थर को किसी चमत्कार से कम नही कह सकते।जबकि अभी गणेश चतुर्थी के कुछ ही दिन बाकी है जहां हिंदू धर्म के सबसे पूजनीय आराध्य देव गणपति का आगमन होना है।ऐसे में विश्व के हीरा व्यापार में भारत को अदभुत गणेश प्रतिमा जड़ित हीरा पत्थर मिलने से विश्व स्तर पर और केंद्र तथा पूरे महाराष्ट्र में अलौकिक हीरा में गणेशजी के मुखमुद्रा दो कान,चार भुजा दो पैर और सूंड, एक दम सितारों के जैसे चमकीले है। कयास लगाये जा रहे है उक्त चमत्कारिक हीरे पत्थर को गिनीज़ वर्ड रिकॉर्ड,लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किये जाने के लिये अप्लाई किया गया है।हीरा व्यापारी बंकिम शाह ने उक्त हीरा को खास और अनमोल बताया है।

Monday, 27 August 2018

*कीनाराम अघोरपीठ की केरल आपदा में सहयोग की पहल*

पवित्र समय न्यूज़(मुंबई) 27 अगस्त 2018


*मुंबई*: *अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान* (वाराणसी) की मुंबई शाखा ने पीठाधीश *प.पु. बाबा सिद्धार्थ गौतम रामजी* की आज्ञा से *श्रीउदयभान सिंहजी* (मंत्री - हेड ऑफिस) व *डॉ. सुनील लम्बे* (सचिव - मुंबई शाखा) के नेतृत्व में देश के केरल राज्य में सदी की सबसे विकराल बाढ़ से मानव समाज को हुयी क्षति से बेघर जनजीवन को सहायता और राज्य के पुनर्निर्माण में सहयोग के लिए मुंबई में बसे सभी गुरुबंधुओं और माताओं को एकत्रित कर आर्थिक सहयोग के लिए आव्हान किया।  इसी उपलक्ष्य हेतु २६ अगस्त २०१८ की शाम ४ बजे ठाणे स्थित कार्यालय पर सभी भक्तों ने इकठ्ठा होकर अपनी-अपनी सहयोग राशि बनारस (काशी) से ख़ास आये मंत्री श्री उदयभानजी को सौंपा।

श्री उदयभान सिंहजी की लगन और संस्था के लिए इस तरह के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के सफल सञ्चालन के लिए मुंबई शाखा ने *श्री राकेश सिंहजी* के द्वारा प्रशंसा प्रमाणपत्र एवं शॉल देकर उनका सम्मान किया।  हर हर महादेव के जयकारा के साथ सभी ने संस्था के *उन्नीससूत्रीय कार्यक्रमों* में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का प्रण किया और मालिक से प्रार्थना की गई कि केरला की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जन-मानस को यथावत जल्द से जल्द पुनःनिर्वासित किया जा सके।

सभी स्नेही व कृपालु सहयोगियों के नाम इस प्रकार हैं : डॉ. करुणेश चौबे, डॉ. दीपक बागुल, डॉ. स्मिता त्रिवेदी, डॉ. दीनक जैन, धर्मेंद्र सिंह, एड. एस.एच. मिश्रा, मनोज जैस्वाल डॉ. सुनील अमरनानी, गोविन्द लेखक, कमलेश यादव, उमेश मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, माता प्रसाद मिश्रा, वल्लुवर नाडर, गोपाल सिंह, इंद्रकुमार सिंह, अरविन्द चौहान, राजकुमार सिंह, शिवेश तिवारी, रामरक्षा पाठक, रामचंद्र राजभर, हरेश भाई, सुनील चौहान, मुकेश यादव, विनोद प्रजापति, शिवा शर्मा, संजय शर्मा, कपूर विश्वकर्मा, राजेश उपाध्याय, उमेश मझगांवकर, श्रीसुदर्शन बरी व परिवार।

Thursday, 23 August 2018

*गुरुदास कामत अमर रहे, नारों की गूंज*

*चेंबूर में गुरुदास कामत के दाह संस्कार में उमड़ा जनसैलाब*

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 23 अगस्त 2018

मुंबई-महाराष्ट्र व मुंबई शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का बुधवार को दिल्ली के चाणक्यपूरी अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कामत दिल्ली किसी काम से गये हुये थे जहाँ बुधवार की सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया वहा डॉक्टरों ने जांच के दौरान उनके निधन की जानकारी दी जिससे दिल्ली से मुंबई तक उनको समर्थकों में  शोक फैल गया।खास बात यह भी रही बुधवार को बकरीद भी रही जहां कुछ लोगों ने अपने चहेते नेता के निधन पर ईद नही मनायी । ज्ञात हो कि गुरुदास कामत कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र तथा मुंबई के एक कर्व्यनिष्ठ और जुझारू नेता थे जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में जनता के चहेते बन गये।खास बात तो यह भी कामत में रही उनकी पार्टी के लोग भी उनको राजनीतिक गुरु मानते थे उनकी प्रेणनाओ से बहुत से नेता आज कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर है।उनके निधन पर चेंबूर, घाटकोपर,अंधेरी,पवई,में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने दुःख जताया तो वही कांग्रेस पार्टी ने अपना एक अनमोल हीरा खो दिया जो पार्टी के अलावा विपक्ष में भी अपनी अच्छी छवि से जाने जाते रहे है।आज गुरुवार को उनका दाह संस्कार किया गया चेंबूर स्थित उनके निवास स्थान पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और उनके समर्थकों ने गुरुदास कामत अमर रहे नारों की गूंज से उनका दाह संस्कार में जाकर शोक जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का राज्यकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया।मुंबई कांग्रेस  को अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में शीर्ष पर पहुंचाने वाले स्वर्गीय गुरुदास कामत आम और खास लोगों के बीच बराबर लोकप्रिय थे। यही वजह थी कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष जब कामत बने थे उनका ऐतिहासिक कार्यकाल रहा है। कामत की सभी राजनीतिक दलों में गहरी पकड़ थी। यही वजह थी कि गुरुदास कामत जैसे जन नेता की अर्थी उनके घर से जब चरई स्मशान में पहुँची उनके चाहने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।सुबह उनके निवास गौरीनंदन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पहुंच कर कामत को श्रद्दांजलि दी। इसके अलावा  केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड, पूर्व मंत्री नसीम खान पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे विधायक भाई जगताप,मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम, शिवसेना सांसद राहुल शेवाले, राकांपा मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर, पूर्व सांसद संजय पाटील, नगरसेवक अनिल पाटणकर, म्हाडा के पूर्व अध्यक्ष वेल्लूस्वामी नायडू, अमरजीत मनहास, पूर्व विधायक बलदेव खोसा, पूर्व विधायक राजहंस सिंह, मुंबई युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश यादव, धर्मेश व्यास, जाकिर अहमद, दीपक जोशी, विदेश पाल सिद्धू, पूर्व नगरसेवक किशन मिस्त्री, अभिषेक मिस्त्री, बिपिन सिंह, धीरज सिंह, राजा मेरानी वजीर चांद मुल्ला, मुजीबुर्रहमान सिद्दीकी, ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस स्लम सेल के अध्यक्ष सत्तार खान, वसंत कुंभार, मुरली पिल्ले, लक्ष्मण कोठारी पूर्व नगरसेवक राजन माहुलकर, गोविंद नायर,पूर्व विधायक यूसुफ अब्राहिमी, चंद्रेश दुबे सहित हजारों की संख्या में गुरुदास कामत के चाहने वाले उनके अंतिम दाह संस्कार में शामिल हुए।

Tuesday, 21 August 2018

*गैस एजेंसी के पास नही है गोडाउन, बंद पड़े टेंपो में एजेंसी शुरू*

नागरिकों की जान से खिलवाड़, कौन होगा जिम्मेदार?

पवित्र समय न्यूज( मुंबई) 21 अगस्त 2018

मुंबई-गोरेगांव पी/दक्षिण वार्ड और वनराई पुलिस स्टेशन की हद में महा भयानक, विनाशकारी खेल खेला जा रहा है जो कभी भी बेगुनाह लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा सकता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरेगांव पूर्व स्थित आई बी पटेल मार्ग पर एक बंद टेंपो में गैस एजेंसी चलायी जा रही है, खास बात तो यह भी है कि उक्त टेंपो के आसपास में पेट्रोल पंप भी है जो कभी सिलेंडर ब्लास्ट होने पर महा विनाशकारी हादसा हो सकता है।जिसका जिम्मेदार कौन होगा? इस बारे में स्थानीय सामाजिक एनजीओ जनाधार सामाजिक प्रतिष्ठान के संयोजक नीलेश धुरी ने उक्त टेंपो में अवैध रूप से चलने वाली गैस एजेंसी की शिकायत वनराई पुलिस स्टेशन तथा बीएमसी पी/दक्षिण वार्ड में लिखित रूप से की है लेकिन कोई कार्रवाई नही होने और एक दूसरे विभाग पर आरोप लगाया जा रहा है।जब *पवित्र समय* को नीलेश धुरी ने बताया कि पी/दक्षिण बीएमसी वार्ड में वार्ड ऑफिसर चंदा जाधव जब तक कार्रवाई नही करेगी तब तक विनाशकारी हादसा ना हो,और पुलिस बाद में कार्रवाई का ढोंग करके जांच शुरू करने में जुटेगी लेकिन शहर भर में गैस एजेंसी के लिये गोडाउन में गैस सिलेंडर रखे जाते है जो रिहायसी क्षेत्रों से दूरी पर गोडाउन में रखे जाने चाहिए लेकिन गोरेगांव पूर्व स्थित आईबी पटेल मार्ग पर बंद टेंपो को गोडाउन बनाकर वर्षो से डीलर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है।गौरतलब है कि वैसे ही मुंबई के अन्य क्षेत्रों में सिलेंडर विस्फोट के मामले चल रहे है जिनमें बेगुनाह लोगों की जान भी चली गयी ऐसे में बीएमसी तथा पुलिस विभाग को समय रहते योग्य कार्रवाई करके हादसा को टालना चाहिए।

Thursday, 16 August 2018

आधार ने टीवी मरीजों में उपयोगी वस्तु बांट कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

 सतीश गुप्ता (पवित्र समय) मुंबई 17 अगस्त 2018

 आधार चेरिटेबल ट्रस्ट एवं फैमिली ऑफ प्रेस के सौजन्य से कल मुंबई के शिवडी स्थित टीवी अस्पताल के करीब 600 मरीजों में खानपान के सामान के साथ मनोरंजन खेल,महिला मरीजों के लिए कॉस्मेटिक साहित्य (सामान) का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। गौरतलब है की कल यानी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोपहर का सामना के पत्रकार,आधार चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोतीलाल नागर चौधरी व उनकी टीम के सौजन्य से शिवड़ी के टीवी अस्पताल के करीब 600 मरीजों में बिस्कुट, सेव- बूंदी लाडू, चेस, मैजिक बॉल व 180 महिला मरीजों के लिए कॉस्मेटिक सामानो का वितरण किया गया।श्री चौधरी के अनुसार अस्पताल के अधीक्षक डॉ.ललित आनंदे,डॉ. अमर पवार, डॉ.मनीषा जाधव, डॉ.ऑड्री, डॉ.अभय सिंह, अस्पताल के श्री मकवाना व विलास पाटिल उर्फ़ बुआ की देखरेख में उपरोक्त साहित्य का वितरण मरीजों में किया गया।इस कार्यक्रम में आर.ए.के.पुलिस थाने के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक भागवत बनसोड, अधीक्षक ललित आनंदे व मुंबई के जाने माने योगा प्रशिक्षक संजय गुरवेकर प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। एक नर्स ने अपना नाम न छापने की शर्त पर शासन प्रशासन से अपील करते हुए कार्यक्रम के दौरान आकर कहा की यहाँ मरीजों के परिजनों के रहने के लिए अलग से सर्व सुबिधा युक्त एक कक्ष बनाया जाना चाहिए जहां मरीजों के परिजन रह सके और उनको टीबी से बचाया जा सके ।जिस पर शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। डॉ.ललित आनंदे ने कहा की पहली बार हमारे यहाँ ऐसा हुआ की किसी मरीज के हाथो झंडा वंदन करवा कर उसे उसका सम्मान दिया गया।जोकि अपनी लंबी बिमारी से पीड़ित होकर बाहर क्या हो रहा है क्या नहीं हो रहा है उससे कोसों दूर हो गया है। इस कार्यक्रम के अवसर पर निखिल कांट्रेक्टर, विवेक शर्मा, बृजेश सिंह, डॉ दिनेश शर्मा, विनोद प्रजापत, श्याम बिहारी दुबे, महेंद्र जैन, मुरली पासी, मनोज पटेल, चंद्रभान मिश्र, राजीव शर्मा, नितिन बनकर, अनिरुद्ध यादव, रहीम शेख, डॉ संतोष त्रिपाठी, पत्रकार रवि यादव, व ट्रस्ट के दो दर्जन से अधिक सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार मानते हुए डॉ. मनीषा जाधव ने कहा की आज स्वतंत्रता दिवस पर हुए इस सराहनीय कार्यक्रम से मरीजों के चेहरे पर रौनक आ गई है।

Friday, 10 August 2018

*बीएमसी स्कूल में टैबलेट दिये जाने से एक छात्रा की मौत,अन्य छात्रों की तबियत बिगड़ी*

हयात खान(पवित्र समय)मुंबई 10 अगस्त 2018

मुंबई-शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोवंडी संजय नगर स्कूल में छात्रों के स्वास्थ्य के लिये दिये जाने वाली टैबलेट उनके लिये जान पर बन आई जबकि एक छात्र की मौत हो गयी,और लगभग 180 छात्रों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।जैसे ही छात्रों के अभिभावकों को पता चला भगदड़ मच गयी। शिवाजी नगर पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल तक जांच में जुटी है।सूत्रों ने बताया कि छठवीं क्लास के छात्रों को कुछ मेडिसिन खिलाई गयी है जिसकी वजह से एक छात्रा की मौत हो गयी तो अन्य छात्रों की तबियत बिगड़ गयी जिन्हें अस्पाल में भर्ती कराया गया जहां कुछ छात्र अभी भी सीरियस बताये जा रहे है।शिवाजी नगर पुलिस की टीम राजावाडी अस्पाल तथा स्कूल में छानबीन कर रही है, जबकि अन्य क्लास के छात्रों को छुट्टी दे दी गयी है।अब सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?जो छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया वो भी बीएमसी स्कूल में इस प्रकार की लापरवाही,जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल में पहले से कोई सुविधा नही है जर्जर हालत में स्कूल के खिड़की दरवाजे और तो और स्कूल की छत पर छात्रों को आना जाना वहां खेलना जान जोखिम में डालने जैसा है।सूत्रों ने बताया  180 बच्चों को राजावाडी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ कुछ छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Monday, 6 August 2018

*मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है लोकप्रिय समाचार पत्र*

पवित्र समय न्यूज(हरदा) 7 अगस्त 2018

मध्यप्रदेश-हरदा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त सरपंच और सचिवों के भ्रष्टाचार की पोल लोकप्रिय समाचार पत्र मकडाई समाचार ने विस्तार से खोल दी है, हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार से प्रशासनिक अधिकारी व गांव के सरपंच और सचिव सरकारी योजनाओं का गबन करके गांवों को विकास से कोसों दूर रखते है, लेकिन दबंग और निडर साहसी पत्रकारों की कलम जब चलती है तो अच्छे-अच्छओ के पसीने छूट जाते है। ऐसा ही एक मामला मकडाई समाचार ने उठाया था।जिसकी वजह से भ्रष्टाचार में लिफ़्त सचिव को निलंबित कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदा जिले के मुहाड़िया गांव के सचिव को अपरजिलाधिकारी  ने निलंबित कर दिया है,सचिव पर आरोप लगा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 19 की जगह 3 आवासों के आवंटन किया गया जिससे उनके ऊपर अपने कर्तव्यों और सरकारी नियम के उलंघन के  लिये सेवा से बर्खास्त किया गया है।खास बात तो यह है कि सचिव राजेन्द्र करोड़े द्वारा ग्राम मुहाडिया में किये गये भ्रष्टाचार की जानकारी जब मकड़ाई समाचार को मिली और प्रमुखता से खबर प्रकाशन के बाद अपरजिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुये कार्रवाई की।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच और सचिवों द्वारा सरकारी योजना जैसे सीसी सड़क, मुक्तिधाम,प्रधानमंत्री आवास योजना, और आंगनबाड़ी, मनरेगा में सरकारी योजनाओं का गबन करके अपना स्वार्थ सिद्ध करते है।जबकि जनपद पंचायत के सदस्य द्वारा आये दिन मुद्दों को छेड़ा जाता है लेकिन वो सिर्फ दिखावा का ढोंग होता है, ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी अनेक समस्याओं से वंचित ग्रामीणों के लिये प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नही रखते इससे पहले भी ग्राम जिनवान्या में वर्षो से रहने वाले ग्रामीणों को पट्टे नही मिले और पंचायत के चक्कर काट रहे है।वही बीते वर्ष सिराली तहसील के समीप लोलांगरा ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल पत्रकार मोहन गुर्जर ने खोली जिससे बोखलाए सरपंच सचिव ने धमकी दे डाली,लेकिन सत्यता के साथ कलम चलाते हुये फिर एक बार हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड की प्रसिद्ध पंचायत मुहाडिया में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की आदिवासी महिला सरपंच तो है लेकिन यह काम पुरुष करके ग्राम के विकास को कोसों दूर रखा गया है।यह सिलसिला वर्षो से चला आ रहा है ,और यह सब जिला प्रशासन की मेहरबानी पर चलता है।जब संजय शर्मा जनपद सदस्य ने भ्रष्टाचार के मुद्दों की शिकायत की और अपरजिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुये सचिव को निलंबित कर दिया।खास बात तो यह भी है इससे पहले भी उक्त सचिव को दो बार निलबिंत किया गया था इसके बाद भी कुछ तथाकथित लोगों की वजह से पुनः बहाल किया गया है।लेकिन सिराली से हरदा जाने वाले मुख्य मार्ग पर आने वाले ग्राम मुहाडिया के सचिव की भ्रष्टाचार की पोल जब साहसी और निडर पत्रकार मोहन गुर्जर ने मकड़ाई समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित की जिससे प्रशासन हरकत में आकर कार्रवाई की है।

Sunday, 5 August 2018

*वडाला मुंबई के ट्रक चोर गिरोह को नवघर पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार*

पवित्र समय न्यूज(मुंबई) 5 अगस्त 2018

मुंबई-मुलुंड पूर्व स्थित नवघर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी चोरों को पकड़ने में महारत हासिल कर चुकी है।इसका श्रेय डीसीपी अखिलेश कुमार सिंह,के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पुष्कराज सुर्यवंशी और पुलिस निरीक्षक प्रताप भोसले ने नवघर पुलिस स्टेशन को अपने कार्यकाल के दौरान महारत दिला दिया जिससे नवघर पुलिस स्टेशन के सामाजिक संस्थाओं राजनीतिक, व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नवघर की जनता ने भी उनका सत्कार करके पुलिस का सम्मान किया है।खास बात तो यह है कि डीसीपी अखिलेश कुमार सिंह की टीम में तेजतर्रार पुलिस निरीक्षक प्रताप भोसले को डीसीपी झोन-7 के अंतर्गत अन्य पुलिस स्टेशनों के मामले सुलझाने की जिम्मेदारी भी दी जाती रही है।यही नही उनका कार्यकाल नवघर पुलिस स्टेशन में समाप्त हो चुका और इनका ट्रांसफर भी हो गया लेकिन उनके काम को देखते हुये नही जाने दिया जा रहा है ।अभी हाल में वडाला के ट्रक चोरों के गिरोह को नवघर पुलिस की टीम ने गुजरात से गिरफ्तार किया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को हाईवे आन हिल ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक शिवजीत जैस्वाल ने ट्रक चोरी की शिकायत दर्ज की,शिकायत दर्ज होने के बाद पंद्रह घँटे के भीतर वडाला के ट्रक चोरों को गुजरात से नवघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार चोरों के नाम मेहराजउद्दीन मैनुद्दीन खान(21) तबरेज मोहम्मद फरीद खान(28) झाकिर अलि अमरुद्दीन खान(43) बताया गया है।उक्त आरोपी संगमनगर वडाला मुंबई के निवासी थे।जिनको हथकड़ी लगाकर मुंबई लाया गया।वही ट्रक चालक सद्दाम हकीम अली हुसैन ने ट्रक क्रमांक एमएच 46/बीएफ/2170 में लोड माल 28 जुलाई को रे रोड में खाली करके ट्रक वडाला ट्रक टर्मिनस पर पार्किंग करके अपने घर कुर्ला चला गया।30 जुलाई को ट्रक मालिक शिवजीत ने मुलुंड स्थित सीमेंट यार्ड के सुरक्षाकर्मियों से फोन करके ट्रक खुले होने की जानकारी दी लेकिन चालक जगह पर नही था और उसका फोन भी संपर्क से बाहर बताया गया। 31जुलाई की सुबह सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि चालक ट्रक लेकर गया है।लेकिन जब ट्रक चालक सद्दाम लेने गया वहा ट्रक नही मिला और ट्रक मालिक को जानकारी दी ट्रक मालिक ने नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की जहां पुलिस ने अपराध क्रमांक 379 के तहत मामला दर्ज करके वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पुष्कराज सुर्यवंशी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रताप भोसले, सहायक पुलिस संदीप माने ने ट्रक छानबीन शुरू कर दी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद तबरेज के मोबाईल को ट्रेस करके गुजरात के तारापुर में जाल बिछाकर पकड़ लिया और चोरों के अन्य गिरोह होने की जानकारी भी उक्त चोरों ने दी है।फिलहाल चोरों को न्यायालय ने 6 अगस्त तक पुलिस रिमांड दिया है।
*बीएमसी एम/पूर्व वार्ड में पेड़ों की छटनी पर 1.30 करोड़ का घपला*

पंचरत्न प्लास्टिक व गार्डन विभाग के अधिकारी शरद बागुल बने घपलेबाज

पवित्र समय न्यूज( मुंबई) 5 अगस्त 2018

मुंबई-आरटीआई द्वारा मांगे गये पेपरों को नही देना और निरीक्षण करने में बहाने बाजी से घपलेबाज पंचरत्न प्लास्टिक व गार्डन विभाग के अधिकारी शरद बागुल द्वारा करोड़ों के घपले का राज छुपा है,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष के भीतर पंचरत्न प्लास्टिक कंपनी को 1.30 करोड़ रुपये सिर्फ पेडों की छटनी पर खर्च किये गये है।जब उसकी जानकारी आरटीआई से मांगी गयी तो शरद बागुल द्वारा बहाने बाजी करते हुये पेपर के निरीक्षक देने से कतराते रहे यही नही जब प्रथम अपील करने के बाद अपीलीय अधिकारी (वार्ड ऑफिसर) के समक्ष सुनवाई के समय अपनी गलती को मानते हुये अपीलकर्ता को कुछ बोलने से पहले ही निरीक्षण देकर पेपर देने को तैयार हुये जबकि अपील होने के बाद बागुल ने अपने कनिष्ठ अधिकारी जाधव मैडम, व मस्के मैडम को पेपर दिखाने को कहा लेकिन उन दोनों ने क्लर्क को बोलकर कार्यालय से नदारत हो गयी।जबकि क्लर्क द्वारा उपयुक्त और आरटीआई में मांगे गये पेपरों को उल्लेख नही होने के कारण आवश्यक पेपरों को लिखकर बताया गया है।लेकिन उन पेपरों को दिखाया नही जा रहा है और तो और चालान बनाकर उनके द्वारा भेजे गये पत्र में जोड़ दिया जाता है।खास बात तो यह भी है कि घपलेबाजी में बराबर नाम भी नही देख पाते किसी और के नाम चालान बना दिया गया है। लेकिन चालन के बारे में शरद बागुल से मिलने पर भी अपनी गलती मानते हुये चालन को दुरुस्त करके  दिया गया लेकिन पेपर निरीक्षण में बहाने बाजी शुरू रही जब 1 अगस्त को प्रथम अपील के समय पेपर दिखाने की बजाय एक दूसरे को बोलकर पल्ला झाड़ लिया गया है।लेकिन क्लर्क को आरटीआई में मांगे गये आवश्यक पेपर बताया गया और चालन का इंतजार किया जा रहा है। जब पेपर प्राप्त होगा तब शरद बागुल और उनकी टोली जाधव मैडम, मस्के मैडम के घपले का राज खुल सकता है।जबकि आरटीआई कार्यकर्ता समाजसेवक हरेश गुजेटी ने बताया कि शरद बागुल द्वारा गार्डन विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कि गयी है, इसलिये आरटीआई द्वारा मांगे जाने वाले पेपरों को देने में कन्नी काटा जा रहा है।अगर उनके द्वारा गार्डन विभाग के वर्क ऑर्डर की उच्च स्तरीय जांच की गयी तो करोडों के भ्रष्टाचार के सबूत मिल सकता है।

मनीष नायर के अथक प्रयास से स्मशान भूमि का प्रस्ताव पास!

 मुंबई-पवई वार्ड क्रमांक 121 में आरोप-प्रत्यारोप के विवादों में चल रहे शिवसेना (शिंदे गुट)मनीष नायर और पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे के द्व...